{"_id":"6a5890b272985308c00a7425","slug":"video-sp-state-secretary-cm-statement-says-bjp-is-diverting-attention-from-core-issues-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम के बयान पर सपा प्रदेश सचिव का पलटवार, बोले- भाजपा बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटका रही; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के बयान पर सपा प्रदेश सचिव का पलटवार, बोले- भाजपा बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटका रही; VIDEO
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. सुभाष राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि पिछली सरकारों के दौरान बनारस आतंकवाद का गढ़ बन गया था। डॉ. राजभर ने कहा कि भाजपा के लोग कानून और संविधान के विरुद्ध कार्य करते हैं तथा जनता का ध्यान मूल मुद्दों से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के समय विभिन्न सरकारी योजनाओं में जवाबदेही तय होती थी और आम लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर थी। उनका दावा था कि उस समय रिक्शा चालकों की जेब में भी 500 रुपये के नोट मिल जाते थे, जबकि वर्तमान सरकार में आम आदमी की जेब खाली हो गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए डॉ. राजभर ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने के बड़े वादे किए थे, लेकिन आज सबसे अधिक परेशान युवा वर्ग ही है। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार, महंगाई और अन्य बुनियादी मुद्दों पर अपेक्षित काम नहीं कर रही है, इसलिए धार्मिक मुद्दों को प्रमुखता देकर लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है।
आतंकी घटनाओं का जिक्र करते हुए सपा नेता ने कहा कि देश में कई बड़ी घटनाएं भाजपा सरकारों के दौरान भी हुई हैं। उन्होंने संसद हमले का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी केंद्र में भाजपा की सरकार थी। डॉ. राजभर ने सरकार से जनता के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देने और रोजगार, महंगाई तथा विकास से जुड़े सवालों का जवाब देने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।