{"_id":"6a86a6afc216af180e03d13e","slug":"video-meerut-power-contract-workers-beg-for-alms-in-protest-over-four-months-unpaid-salaries-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: चार माह से वेतन नहीं मिला, बिजली संविदा कर्मचारियों ने कमिश्नरी पर भीख मांगकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: चार माह से वेतन नहीं मिला, बिजली संविदा कर्मचारियों ने कमिश्नरी पर भीख मांगकर किया प्रदर्शन
मेरठ में चार माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार को कमिश्नरी पर अनोखा प्रदर्शन किया। वेतन भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों और वहां मौजूद अन्य लोगों से भीख मांगकर विरोध जताया।
‘वेतन नहीं तो भीख मांगकर चलाएंगे घर’
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने परिवार का खर्च चलाने का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने कहा कि जब बिजली विभाग उन्हें वेतन नहीं दे रहा है तो अब उन्हें अपना घर भीख मांगकर ही चलाना पड़ेगा।
कर्मचारियों ने जल्द से जल्द बकाया वेतन का भुगतान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर नारेबाजी भी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।