{"_id":"6ab011b5eb9e5c88950546cb","slug":"video-farmers-protest-demanding-the-reopening-of-chhata-sugar-mill-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छाता शुगर मिल को चालू करने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छाता शुगर मिल को चालू करने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन
मथुरा के छाता क्षेत्र की बंद पड़ी शुगर मिल को दोबारा चालू करने की मांग को लेकर आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों किसान, महिलाएं और बच्चे पहुंचे। रनवारी, सांखी, पाली, डीरावली, पसौली और देहगांव समेत कई गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने छाता शुगर मिल परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों का स्पष्ट कहना है कि उन्हें छाता में एथेनॉल प्लांट नहीं, बल्कि पूरी क्षमता के साथ केवल शुगर मिल चाहिए। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग को नजरअंदाज कर यहां एथेनॉल प्लांट लगाया गया, तो वे इसका कड़ा विरोध करेंगे। इसी मांग को लेकर किसानों का मिल परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। किसानों ने हुंकार भरते हुए कहा कि जब तक सरकार और प्रशासन छाता शुगर मिल को दोबारा चालू नहीं करता, तब तक यह धरना निरंतर जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।