{"_id":"6ac34d2d7f68ed2e180f1603","slug":"video-kanpur-doctor-commits-suicide-by-shooting-himself-with-licensed-revolver-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर दी जान, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर दी जान, मचा कोहराम
किदवई नगर के निराला नगर स्थित ब्लॉसम अपार्टमेंट के फ्लैट में सोमवार सुबह पत्नी से कहासुनी के बाद डॉक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। फ्लैट में खून से लथपथ डॉक्टर को देखकर आसपास के लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची किदवई नगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान डॉ. संदीप सिंह (42) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह किसी बात को लेकर पत्नी से उनका विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग फ्लैट की ओर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पत्नी और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह पता कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।