{"_id":"6ade43a0c1b808cfad03175f","slug":"video-bjp-divisional-vice-president-beaten-by-gamblers-after-opposing-gambling-in-a-park-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जुआरियों ने मंडल उपाध्यक्ष को पीटा, पार्क में जुआ खेलने का किया था विरोध, भाजपाइयों ने थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जुआरियों ने मंडल उपाध्यक्ष को पीटा, पार्क में जुआ खेलने का किया था विरोध, भाजपाइयों ने थाना घेरा
बर्रा में पार्क में जुआ खेलने के विरोध पर जुआरियों ने भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह अन्नू को पीट दिया। कार्रवाई न होने से नाराज सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार देर शाम बर्रा थाने का घेराव कर दिया। कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। सूचना पर एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल पहुंचे। कार्रवाई का भरोसा दिया तब कार्यकर्ता शांत हुए।
बर्रा के एच ब्लॉक निवासी मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह अन्नू के मुताबिक उनके घर के पास स्थित पार्क में जुआ हो रहा था। इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। आरोप है कि थाने में तैनात एक दीवान ने जुआरियों को शिकायतकर्ता का नाम बता दिया। इससे नाराज जुआरियों ने उसी दिन उनके साथ गालीगलौज कर पीटा। उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।