{"_id":"6b0087e425fc93830b0bf6c1","slug":"video-rs-170-lakh-stolen-from-a-pathology-lab-drawer-the-act-was-captured-on-cctv-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पैथोलॉजी लैब की दराज से 1.70 लाख चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पैथोलॉजी लैब की दराज से 1.70 लाख चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत
नीरज नरवरिया
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:18 PM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोतवाली क्षेत्र में डीएवी स्कूल के पास संचालित पैथोलॉजी लैब की दराज से करीब 1.70 लाख रुपये चोरी हो गए। लैब संचालिका ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो सफाई कर्मचारी दराज को कैंची से टेढ़ा कर उसमें रखे रुपये निकालता दिखाई दिया।
संचालिका की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने कुछ ही घंटे बाद आरोपी केतन सेन को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसके पास से महज 50 हजार रुपये ही बरामद हो सके। बाकी 1.20 लाख रुपये कहां गए, इसका पता पुलिस नहीं लगा सकी।
बंसल कॉलोनी निवासी अलका कंचन पत्नी राजेश कंचन ने पुलिस को बताया कि उनकी सेंट्रल माइक्रो बायोलॉजी लैब पठौरिया में डीएवी स्कूल के पास स्थित है। लैब में सफाई के लिए सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मसीहागंज निवासी केतन सेन करीब तीन महीने से काम कर रहा था।
अलका के मुताबिक, दीपावली से करीब 10 दिन पहले मरीजों की जांच से मिले लगभग 1.70 लाख रुपये टेबल की दराज में रखे थे। दीपावली के समय जब उन्होंने स्टाफ और बाजार का भुगतान करने के लिए दराज खोली तो उसमें रुपये नहीं मिले। इसके बाद लैब में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई। आरोप है कि 10 और 16 नवंबर की फुटेज में केतन सेन कैंची से दराज को टेढ़ा कर उसमें से रुपये निकालता दिखाई दिया।
कोतवाली प्रभारी अंजन सिंह ने बताया कि आरोपी केतन को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।