{"_id":"6aff22f935d1bdc48b0b6094","slug":"video-polio-drops-will-be-administered-at-1173-booths-on-november-22-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"22 नवंबर को 1173 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
22 नवंबर को 1173 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिले में 22 नवंबर को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पांच वर्ष तक के 2,97,845 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की तैयारियों को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने विकास भवन सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक की। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूटा तो सुरक्षा चक्र टूट जाएगा। इसलिए अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर शत-प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाना सुनिश्चित किया जाए।
प्रभारी जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 22 नवंबर को सभी प्राथमिक विद्यालय खुले रहेंगे और वहां बनाए गए बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस दौरान मिड-डे मील का भी वितरण होगा। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की टोलियां बनाकर अभिभावकों को जागरूक करने और पांच वर्ष तक के बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करने को कहा। बूथों का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों से कराने का भी सुझाव दिया।
उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को जिले में 1173 बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद 23 से 27 नवंबर तक स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी। अभियान के लिए 816 टीमें गठित की गई हैं और 247 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 35 ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं।
प्रभारी जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्माण स्थलों और स्टोन क्रेशर पर रहने वाले परिवारों के पांच वर्ष तक के बच्चों को भी दवा पिलाई जाए। इसके लिए टीमें नियमित भ्रमण करें। क्रेशर संचालकों से भी वहां रहने वाले बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने में सहयोग करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय से पहले कोई बूथ बंद मिला तो संबंधित टीम के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकालने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में बुलावा टोलियों के माध्यम से अभिभावकों को बूथ तक बच्चों को लाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। धर्मगुरुओं से मंदिरों में आरती और मस्जिदों में नमाज के बाद लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक करने की अपील की गई।
बैठक में पाताली हनुमान मंदिर के चंद्रप्रकाश तिवारी और लल्लन महाराज ने नगर निगम के चौराहों पर लगी एलईडी के माध्यम से अभियान का प्रचार करने का सुझाव दिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि अभियान का माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। इस मौके पर डॉ. नीति शास्त्री, डॉ. यूएन सिंह, डॉ. विजय श्री शुक्ला, डॉ. अनुराधा और डब्ल्यूएचओ से डॉ. जूही सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।