Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
VIDEO : An electric wire fell on six bighas of standing wheat crop, all the hard work of the farmer was wasted
{"_id":"67e5acde9e80f1601d063046","slug":"video-an-electric-wire-fell-on-six-bighas-of-standing-wheat-crop-all-the-hard-work-of-the-farmer-was-wasted-2025-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गेहूं की छह बीघा खड़ी फसल पर गिरा बिजली का तार, किसान की सारी मेहनत हुई खाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : गेहूं की छह बीघा खड़ी फसल पर गिरा बिजली का तार, किसान की सारी मेहनत हुई खाक
झांसी के मऊरानीपुर में ग्राम टकटौली में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से छह बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्यासीलाल गुप्ता निवासी ग्राम टकटौली का सड़क किनारे 12 बीघा का खेत है। जिसको वह सीताराम को बटिया पर दिए था। सीताराम ने 12 बीघा खेत में गेहूं की फसल बोई थी। बृहस्पतिवार को दोपहर 2ः45 बजे खेत से निकली विद्युत लाइन के ऊपर एक तार टूटकर नीचे के तारों से टकरा गया। जिससे उत्पन्न चिंगारी खेत में खड़ी फसल पर गिरने से आग लग गई।
प्रेम कुशवाहा ने फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था, जबतक 6 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल राख हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर पूरी तरह आग को बुझाया। घटना की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी अजय यादव मौके पर पहुंचे एवं बटिया पर फसल कर रहे टीकाराम को आवास दिलाने एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।