Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Man dies under suspicious circumstances in Amritsar

पंजाब: संदिग्ध हालात में कमरे में मिला व्यक्ति का शव, पांव में लगा था इंजेक्शन; ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Sun, 15 Nov 2026 02:31 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 15 Nov 2026 02:31 PM IST
सार

युवक की मौत के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पैर में लगी सिरिंज को लेकर परिजनों ने सवाल उठाए हैं और पुलिस पर हत्या का केस दर्ज न करने का आरोप लगाया है। परिवार अब निष्पक्ष जांच और इंसाफ की मांग कर रहा है।

विज्ञापन
Man dies under suspicious circumstances in Amritsar
Crime demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

तरनतारन जिले के गांव ठठी सोहल में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों उसके कमरे में मिला है। उसके पैरों में इंजेक्शन लगा मिला है। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है क जब तक आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होती, वह शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। परिजनों ने थाना झबाल पुलिस पर केस दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए। शव को सड़क पर रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना देने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


मृतक बिक्रमजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह का पहले से उसकी पत्नी और ससुराल वालों से विवाद था। इसके पहले पत्नी के कहने पर ससुराल वालों ने बिक्रमजीत पर हमला किया था। भाई सरताज का आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या कर नशे के ओवरडोज से मौत दिखाने की साजिश की है। पुलिस का कहना है कि परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन


ऑडियो संदेश में लगाया था मारपीट का आरोप
मृतक के भाई सतराज सिंह ने बताया कि वे डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं। उनका भाई बिक्रमजीत सिंह गांव ठठी सोहल में रहता था। सतराज के अनुसार, कुछ दिन पहले बिक्रमजीत ने उन्हें एक ऑडियो संदेश भेजा था। इसमें उसने बताया था कि पत्नी के इशारे पर ससुराल वालों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी दोनों टांगें तोड़ दीं। इस मारपीट की सूचना उस समय थाना झबाल पुलिस को भी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos


नशे का रूप देने की कोशिश का आरोप
सतराज सिंह ने बताया कि बीती रात उन्हें सूचना मिली कि बिक्रमजीत का शव उसके कमरे में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर देखा कि शव के पैर के पास नशे का इंजेक्शन लगाने वाली एक सिरिंज पड़ी थी, जो पैर में धंसी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने बिक्रमजीत की हत्या की है और इसे नशे की ओवरडोज से हुई मौत दिखाने के लिए पैर में सिरिंज लगा दी। परिजनों ने सवाल उठाया कि जब बिक्रमजीत की दोनों टांगें टूटी हुई थीं और वह ठीक से चलने-फिरने की स्थिति में भी नहीं था, तो वह खुद बाहर से नशे का इंजेक्शन लाकर कैसे लगा सकता है?

पुलिस कार्रवाई से परिजन नाराज
परिवार ने आरोप लगाया है कि थाना झबाल पुलिस को पूरी जानकारी देने के बावजूद हत्या का मामला दर्ज नहीं किया जा रहा है और पुलिस इसे महज धारा 174 के तहत सामान्य कार्रवाई तक सीमित रख रही है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

क्या कहती है पुलिस?
इस मामले में थाना झबाल के प्रभारी जुग राज सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मृतक की पत्नी व उसकी माता को बयान दर्ज करवाने के लिए थाने बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि बयान दर्ज होने और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed