Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mortal Remains of Purnia Migrant Worker Who Died in Russia Fire Brought Home After DNA Verification

बिहार: रूस में आग में गई जान, 6 महीने बाद पूर्णिया पहुंचा मजदूर का शव, बेटे को देख बिलख पड़ा परिवार

Sun, 15 Nov 2026 01:49 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2026 01:49 PM IST
सार

रूस के इवानोवो में अगलगी की घटना में मृत पूर्णिया के प्रवासी श्रमिक मो. मुंतशिर का पार्थिव अवशेष प्रशासन और श्रम विभाग की पहल पर डीएनए जांच के बाद भारत लाकर रौटा स्थित परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Mortal Remains of Purnia Migrant Worker Who Died in Russia Fire Brought Home After DNA Verification
गांव में शव को दफनाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के इवानोवो शहर में भीषण आग लगने की घटना में जान गंवाने वाले बिहार के पूर्णिया जिले के प्रवासी श्रमिक मो. मुंतशिर का पार्थिव शरीर आखिरकार उनके पैतृक गांव पहुंच गया है। करीब छह महीने बाद बेटे का शव घर पहुंचने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शव को रूस से भारत लाना संभव नहीं था। ऐसे में पूर्णिया जिला प्रशासन और श्रम संसाधन विभाग की पहल से पार्थिव शरीर को रूस से भारत लाया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। गांव वालों ने इस मानवीय सहयोग के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया।

विज्ञापन

11 मई को रूस में अगलगी में हुई थी मौत

जानकारी के अनुसार, 11 मई 2026 को रूस के इवानोवो शहर में भीषण अगलगी की घटना हुई थी। इस हादसे में पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र के चन्नी गांव निवासी प्रवासी श्रमिक मो. मुंतशिर की मौत हो गई थी। विदेश में मजदूरी करने गए मुंतशिर की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।

विज्ञापन

आर्थिक तंगी के कारण शव लाने में हो रही थी परेशानी

मुंतशिर के परिजनों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। इस वजह से उनके लिए रूस से बेटे का पार्थिव शरीर भारत लाना संभव नहीं था। परिजनों ने श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग और पूर्णिया जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में जिला प्रशासन ने पहल की। सबसे पहले मृतक के पिता का डीएनए (DNA) सैंपल पटना स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद इसे बिहार भवन, नई दिल्ली और रूस स्थित भारतीय दूतावास के साथ साझा किया गया। इसके बाद पार्थिव शरीर को भारत लाने से जुड़ी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया तेज की गई।

विशेष विमान से दिल्ली लाया गया पार्थिव शरीर

प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 नवंबर 2026 को विशेष विमान से मो. मुंतशिर का पार्थिव शरीर रूस से नई दिल्ली लाया गया। इसके बाद श्रम विभाग के सहयोग से एंबुलेंस के जरिए शव को उनके पैतृक गांव रौटा, पूर्णिया पहुंचाया गया। यहां पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया।

बेटे का शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम

विदेश में मजदूरी करने गए बेटे का शव जब घर पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गमगीन हो गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। जिला प्रशासन और श्रम संसाधन विभाग के प्रयासों से परिवार को अपने बेटे के अंतिम दर्शन करने का अवसर मिल सका। इसके बाद परिजनों ने गांव में शव को दफना दिया। गांव के लोगों ने इस मुश्किल समय में परिवार की मदद करने और शव को सुरक्षित घर तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed