{"_id":"6ab75fe26d33b26466083d25","slug":"video-after-monkeys-tundla-station-now-faces-a-menace-of-ferocious-dogs-panic-among-passengers-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टूंडला स्टेशन पर बंदरों के बाद अब खूंखार कुत्तों का आतंक, यात्रियों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टूंडला स्टेशन पर बंदरों के बाद अब खूंखार कुत्तों का आतंक, यात्रियों में दहशत
टूंडला। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब तक स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्मों पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद बंदरों का ही आतंक बना हुआ था, लेकिन अब इन बंदरों के साथ-साथ लावारिस कुत्तों का जमावड़ा भी यात्रियों के लिए बड़ा खतरा बन गया है।
स्टेशन पर दिन-रात विचरण करने वाले बंदरों व कुत्तों के झुंड न केवल यात्रियों के खान-पान के सामान और भोजन पर अचानक झपट्टा मार रहे हैं, बल्कि इंसानों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहे हैं। स्थिति यह है कि यदि कोई यात्री अपने बचाव में इन बंदरों व कुत्तों को भगाने या हटाने की कोशिश करता है, तो ये खूंखार होकर उल्टे यात्रियों पर ही हमला बोल देते हैं।
ऐसी ही एक घटना स्टेशन पर भोजन कर रहे यात्रियों के साथ घटी। प्लेटफॉर्म पर बैठकर खाना खा रहे योगेश कुमार और उनके साथियों ने अपना आपबीती सुनाते हुए बताया कि वे शांत बैठकर भोजन कर रहे थे, तभी अचानक आवारा कुत्तों का एक झुंड उनकी ओर झपटा। जब उन्होंने खुद को बचाने और कुत्तों को भगाने का प्रयास किया, तो कुत्ते आक्रामक हो गए और उन पर हमलावर हो गए। किसी तरह भागकर और शोर मचाकर उन्होंने अपनी जान बचाई।
स्टेशन पर लगातार बढ़ रही बंदरों और कुत्तों की संख्या से यात्रियों में भय का माहौल है। यात्रियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर बच्चों और बुजुर्गों के साथ सफर करना अब जोखिम भरा होता जा रहा है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन व नगर पालिका से मांग की है कि स्टेशन परिसर को इन आवारा पशुओं से जल्द से जल्द मुक्त कराया जाए, ताकि कोई बड़ी अप्रिय घटना न घटे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।