Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   VIDEO: सरजू के तीर आज खेलें रघुनन्दन बबुआ" गीत पर झूम उठे श्रोता

VIDEO: सरजू के तीर आज खेलें रघुनन्दन बबुआ" गीत पर झूम उठे श्रोता

Thu, 01 Jan 2026 08:36 PM IST
ishwar ashish ishwar ashish
Updated Thu, 01 Jan 2026 08:36 PM IST
VIDEO: सरजू के तीर आज खेलें रघुनन्दन बबुआ" गीत पर झूम उठे श्रोता
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा आयोजित द्वितीय प्रतिष्ठा द्वादशी महोत्सव के चौथे दिन श्रीराम कथा मंच से जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य ने कहा देश हिन्दुराष्ट्र बंन चुका है। अब प्रभु के दर्शन जाग्रत अवस्था में करना| कुछ समय पहले तक हिन्दु समाज सुप्तावस्था में था, कोई अयोध्या की तरफ आना पसंद नहीं करता था। वह स्थिति दोबारा न बने| चौथे दिन की कथा श्रीराम जन्म से आगे कहते हुए कहा "जो आनंद सिंधु सुख रासी, सीकर ते त्रैलोक्य सुपासी" राम आनंद सिंधु हैं, उसका एक कण भी मिल जाये तो जीव के अंदर आनंद ही आनंद हो जाये | संत प्रवर ने कहा श्रीराम लला के दर्शन के लिए देर भी लगे तो चिंता मत करना, भोले बाबा औऱ महाज्ञानी कागभुशुंडि को इसी दर्शन के लिए अयोध्या की गलियों में 15 दिनों तक भीड़ में धक्के सहने पड़े| दोनों साथ इस लिए गए क्योंकि दोनों के इष्ट बालक राम है। बालक राम के दर्शन के लिए लीला करते हुए भोलेनाथ ज्योतिषी बने भीड़ जुटने लगी, क्योंकि समाज कर्म पर नहीं भाग्य पर यकीन करता है| यह सूचना कौशल्या के पास भी पहुंची तो वे भी भाग्य जानने के भ्रम से मुक्त नहीं रह सकी| ज्योतिषियों को नसीहत देते हुए कहा व्यक्ति का सुखद पक्ष बताना चाहिए, आज अधिकांश दुःखद पक्ष ही बताते हैं| यहां शिव ने बालक राम की शिक्षा, मुनियों के यज्ञ रक्षा व सुंदर वधू से विवाह की बात बताई| आगे की घटना पूछने पर मौन हो गए, कहा बाद में बताऊंगा| भक्ति के प्रभाव से कठिन परमात्मा भी सरल हो जाता है| नामकरण संस्कार की कथा में कहा कि बालक राम ही ब्रह्म राम हैं औऱ वही दशरथ के पुत्र बन कर आए| बालक राम बड़े होने के साथ चारों भाइयों के साथ अयोध्यावासियों को बाल क्रीड़ा का आनंद देते है| संत प्रवर के गीत "सरजू के तीर आज खेलें रघुनन्दन बबुआ" के साथ भक्तगण भावविभोर हो झूम उठे| चूड़ामणि संस्कार की चर्चा में सीख दी कि राजा दशरथ के बुलाने पर राम नहीं आये क्योंकि ताकत के बूते भगवान नहीं आते, भक्ति रुपी कौशल्या के बुलाने भगवान झूमते हुए आ पहुंचे| भक्ति के प्रभाव से स्वयं ब्रह्म गोद का बालक बन जाता है औऱ भक्ति को आनंदित करता है| यही आनंद देने धरती पर भगवान अवतार लेते है| अयोध्या में नित्य आनंद होने लगा| मन में बालक की अवस्था बनी रहे तो आनंद की अवस्था बनी रहती है इसके साथ ही "तेरि मंद मंद मुसुकनियां पे बलिहारी राघव जू" गीत ने सभी को भक्ति रस में सराबोर किया| बालकों के बड़े होने पर गुरु के यहां विद्याध्ययन के लिए भेजा गया, तक की कथा सुनाई| कार्यक्रम मंच पर ट्रस्ट महासचिव चम्पतराय, राजेंद्र सिंह पंकज, धनंजय पाठक, डॉ चंद्र गोपाल पाण्डेय, डॉ अनिल मिश्र, गोपाल, कप्तान केके तिवारी, स्वामी अंकित दास, यजमान नरेश गर्ग, नवल गुप्ता, दीपक त्रिपाठी, अरुणा गोयल, जेपी अरजरिया, ओमप्रकाश राठौर, मुन्नालाल गोयल, प्रणय मुद्दगल, हेमलता राठौर आदि मौजूद रहे|
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: नए वर्ष के पहले दिन लखनऊ चिड़ियाघर में उमड़ी लोगों की भीड़

01 Jan 2026

Video: रेलकर्मियों और रंगकर्मियों ने सफदर और रामबहादुर नेपाली को किया नमन, हुआ नाटक

01 Jan 2026

Video: 12 महीने से मौन रहे बाबा बृजेश...मुख्यमंत्री से मिलकर ही अपना मौन तोड़ेंगे

01 Jan 2026

Video: एल्डिको कॉर्पोरेट चैंबर के बाहर अर्बन कंपनी में जॉब करने वाली महिलाओं ने किया प्रदर्शन

01 Jan 2026

Weather Update: MP में कोहरे और बादलों के साथ बढ़ी ठंड, नए साल के बाद जानें आने वाले दिनों का हाल?

01 Jan 2026
विज्ञापन

Raigarh Accident: भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

01 Jan 2026

CG Video: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने सिरपुर का किया दौरा,बोले- विश्व धरोहर बनाने के प्रयास तेज करेंगे

01 Jan 2026
विज्ञापन

Ujjain: Baba Mahakal के दर्शन करने पहुंचीं Nusrat Bharucha, मौलाना ने जताया विरोध, क्या बोलीं?

01 Jan 2026

VIDEO: लक्ष्मी नारायण मंदिर में नववर्ष पर सजाया गया भव्य फूल बंगला, झूम उठे भक्त

01 Jan 2026

VIDEO: नववर्ष पर पर्यटकों का सैलाब...आगरा किला से ताजमहल मंडी तक लगा लंबा जाम

01 Jan 2026

VIDEO: बलिदान दिवस पर याद किए गए वीर गोकुला जाट, ये संकल्प लिया

01 Jan 2026

VIDEO: लक्ष्मी नारायण मंदिर में नव वर्ष पर भजन संध्या, झूम उठे भक्त

01 Jan 2026

VIDEO: गोकुला जाट के 356वें शहीदी दिवस पर विचार गोष्ठी

01 Jan 2026

VIDEO: लखनऊ से वृंदावन दंडवत यात्रा...संत प्रेमानंद के दर्शन को निकले चार दोस्त

01 Jan 2026

VIDEO: नेशनल चैंबर ने किया नाचिक पुस्तक का विमोचन

01 Jan 2026

Weather Update: Rajasthan में लगातार ही ठंड जारी, नया साल हुआ शुरू, अब कैसा होगा मौसम?

01 Jan 2026

Jaipur: रेवंतराम डांगा को BJP ने फिर दिया नोटिस, स्टिंग ऑपरेशन के बाद से बढ़ी मुश्किलें, अब क्या?

01 Jan 2026

Jaipur: Rajasthan में BJP संगठन बढ़ाने का हुआ सवाल, Madan Rathore ने फिर क्या कहा?

01 Jan 2026

Shimla: गेयटी थियेटर में हॉबी कक्षाओं में बच्चों को दिया अभिनय प्रशिक्षण

01 Jan 2026

Solan: नालागढ़ में हुए धमाके के बाद एसपी बद्दी विनोद धीमान ने किया घटनास्थल का दौरा

01 Jan 2026

VIDEO: नए साल के पहले दिन मैनपुरी में बड़ी वारदात...बदमाशों ने बाइक सवार दंपती को मारी गोली, जेवर लूट लिए

01 Jan 2026

VIDEO: लोहाघाट से देहरादून आ रही रोडवेज बस में लगी आग, जलकर हुई राख

01 Jan 2026

New Year 2026: नए साल पर गोपीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

01 Jan 2026

कानपुर: गुमटी में गुलदस्तों की जबरदस्त डिमांड, शुभकामनाओं के लिए उमड़ी भीड़

01 Jan 2026

Video: संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगनाद मंडल की प्रस्तुति के तहत 'मीठी ईद नाटक' का मंचन करते कलाकार

01 Jan 2026

Video: साल के पहले दिन ही लोगों को जाम में जूझना पड़ा, हनुमंत धाम मंदिर में दर्शन करने आए भक्तों की भीड़

01 Jan 2026

फरीदाबाद सरस मेला: बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक, जमकर कर रहे खरीदारी

01 Jan 2026

नोएडा: नववर्ष पर राष्ट्रीय दलित प्रेरणा पहुंचे हजारों की संख्या में लोग

01 Jan 2026

फरीदाबाद: मां वैष्णो देवी मंदिर में नववर्ष पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन

01 Jan 2026

फरीदाबाद: काली माता मंदिर में नववर्ष पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़

01 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed