{"_id":"6a983323a498265ebc0a0d26","slug":"video-video-esadaema-ka-khalfa-athhavakatao-na-jataya-varathha-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली तहसील में मंगलवार को हुए घटनाक्रम को लेकर बुधवार को अधिवक्ताओं ने विरोध जताया। बार सभागार में बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जुलूस निकाला और नारेबाजी की। अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह ने एसडीएम पर अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन को शिकायती पत्र दिया है।
अधिवक्ताओं का आरोप है सोमवार को एक आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किए बिना जेल भेज दिया गया था। इसको लेकर अधिवक्ताओं ने आपत्ति जताई। अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह का आरोप है कि मंगलवार को आरोपी की जमानत के लिए एसडीएम के पास जाने पर उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया।
उन्होंने मोबाइल फोन भी मेज पर रखवाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। इसे लेकर बुधवार सुबह करीब 10 बजे अधिवक्ता बार सभागार में एकत्र हुए। बैठक के बाद तहसील परिसर में जुलूस निकालकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया।
एसडीएम बोले- कोर्ट की कार्यवाही में व्यवधान किया जा रहा था
एसडीएम रुदौली विनोद कुमार गुप्ता ने अधिवक्ताओं की ओर से लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को कोर्ट में वीडियो बना रहे थे व कोर्ट के काम मे व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा था। इसी को लेकर स्थिति बनी थी। उन्होंने कहा कि बुधवार को वह तहसील से बाहर हैं। बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता की जाएगी और बातचीत के माध्यम से मामले का समाधान निकाला जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।