{"_id":"694f996e4ea022d4e30dc943","slug":"video-ramall-saga-salbrata-karaga-naya-iiyara-15-lkha-sa-athhaka-sharathathhalo-ka-ayathhaya-aana-ka-sabhavana-2025-12-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामलला संग सेलिब्रेट करेंगे न्यू ईयर, 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या आने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलला संग सेलिब्रेट करेंगे न्यू ईयर, 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या आने की संभावना
नए साल की शुरुआत बड़ी संख्या में देश-दुनिया के श्रद्धालु अयोध्या आकर रामलला के दर्शन के साथ करेंगे। नववर्ष 2026 की एक जनवरी को 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के रामनगरी में पहुंचने की संभावना है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटकों के यहां आने का सिलसिला 25 दिसंबर से ही शुरू हो चुका है।
पिछले बुधवार और बृहस्पतिवार को ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। जबकि शुक्रवार शाम तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु राम मंदिर में दर्शन कर चुके थे। शनिवार को भी सुबह से हजारों की संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर पहुंच रहे हैं। यह सिलसिला अनवरत जारी है।
शनिवार से ही श्रीराम जन्मभूमि में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के कार्यक्रमों का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। 29 दिसंबर से प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह के अन्य उत्सव शुरू होंगे। 31 दिसंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में प्रतिष्ठा द्वादशी का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस बीच आने वाले दिनों में और खासतौर पर नए साल के पहले दिन कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के विशेष इंतजाम किए हैं। एक जनवरी को भीड़ बढ़ने पर अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों पर होल्डिंग एरिया को एक्टिव किया जा सकता है। ऐसे में वाहनों को यहां पर रोक कर जत्थों में श्रद्धालुओं को रामनगरी में प्रवेश दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।