{"_id":"6accb1a450ea78eada0ca759","slug":"video-ayathhaya-vathhayaka-abhaya-saha-na-navathapataya-ka-thaya-aasharavatha-sahara-gata-sa-gaja-padal-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: विधायक अभय सिंह ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद, सोहर गीतों से गूंजा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: विधायक अभय सिंह ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद, सोहर गीतों से गूंजा पंडाल
अयोध्या: अयोध्या में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को तारुन स्थित रामसुचित महाविद्यालय में गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें मयाबाजार और तारुन विकासखंड के साथ नगर पंचायत गोसाईगंज के कुल 185 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। समारोह में वैदिक परंपरा और मुस्लिम रीति-रिवाजों के बीच आपसी सौहार्द की झलक देखने को मिली।
समारोह में पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिंदू जोड़ों का विवाह संपन्न कराया, जबकि मौलवी हाफिज गुलाम हुसैन ने कुरान की आयतों के साथ मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया। इस दौरान पंडाल में महिलाओं की ओर से गाए जा रहे सोहर गीतों से माहौल उत्सवमय बना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने नवदंपतियों को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। समारोह में ब्लॉक प्रमुख फयाराम वर्मा, उपायुक्त श्रम रोजगार उपेंद्र पाठक, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, मयाबाजार के बीडीओ विकास मिश्रा, तारुन के बीडीओ आनंद श्रीवास्तव, एडीओ समाज कल्याण विवेक कुमार सिंह, मनीष कुमार वर्मा, सुरेश कुमार और सचिव रामाशंकर वर्मा सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अमित कुमार सिंह ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।