{"_id":"699dabb9ddebb218230b8b3e","slug":"video-mla-tarara-inspected-the-incomplete-embankment-with-the-chairman-of-the-ganga-flood-control-board-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधायक तरारा ने गंगा बाढ़ नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन संग किया अधूरे तट बांध का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक तरारा ने गंगा बाढ़ नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन संग किया अधूरे तट बांध का निरीक्षण
गंगा बाढ़ नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन शेर सिंह ने स्थानीय विधायक राजीव तरारा, विभाग के मुख्य अभियंता व अन्य तकनीकी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर अधूरे तट बांध का स्थलीय निरीक्षण किया। तट बांध का मानचित्र देखा। बिजनौर के दरबड़ ठेठ व शेरपुर के बीच अधूरे रह गए बांध का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
विधायक राजीव तरारा ने मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बिजनौर के गांव दरबड़ ठेठ से धनौरा तहसील के शेरपुर तक बन रहे तट बांध का करीब 4. 5 किमी हिस्सा रह गया था। इसके लिए धनराशि अवमुक्त नहीं होने के कारण वर्ष-2017 से तट बांध का काम बंद है। जिससे हर साल बाढ़ कहर बरपाती है। विधायक ने हाल ही में विधान सभा में आवाज उठाकर तट बांध पूरा कराने के लिए प्रदेश के जल संसाधन और सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से 2.25 करोड़ रुपये स्वीकृत कराए। उनके कहने पर और उनके साथ बीते सोमवार को गंगा बाढ़ नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन शेर सिंह अधीनस्थों के साथ शेरपुर क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने अधूरे तट बांध का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मानचित्र में भी देखा कि बांध कहां-कहां होकर गुजरेगा। उसमें कितने खेतों की कितनी भूमि आएगी। किसानों को कितना मुआवजा दिया जाएगा। विधायक ने जल्द से जल्द तट बांध का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे ग्रामीणों को हर साल गंगा में आने वाली भीषण बाढ़ की विभीषिका से बचाया जा सके। इस तट बांध का निर्माण पूरा हो जाने पर लोगों को बाढ़ से निजात मिलेगी। यह क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि हैै।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।