{"_id":"6ac34694268eef6eee049ca6","slug":"video-youth-arrested-with-stolen-scooter-two-mobile-phones-and-cash-recovered-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चोरी की स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार, दो मोबाइल और नकदी बरामद।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चोरी की स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार, दो मोबाइल और नकदी बरामद।
मलपुरा। थाना मलपुरा पुलिस ने चोरी की एक्टिवा स्कूटी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है। एसीपी सैंया जसबीर सिंह सिरोही ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बाईखेड़ा के पास घेराबंदी कर बमरौली निवासी अजीत को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी इरफान निवासी शमशाबाद के साथ मिलकर स्कूटी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्टिवा स्कूटी, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। पुलिस आरोपी के साथी इरफान की तलाश में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।