फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Huge Stock of Expired Medicines Found in Agra, Drug Department Begins Investigation

आगरा से बड़ी खबर: झाड़ियों में मिला एक्सपायरी दवाओं का जखीरा, धनौली कनेक्शन की आशंका; जांच में जुटी टीम

Mon, 05 Oct 2026 12:29 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 05 Oct 2026 12:29 PM IST
सार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में काशीराम आवास के खंडहर और झाड़ियों से पुलिस ने एक्सपायरी दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद किया है। दवाएं जब्त कर ली गई हैं और औषधि विभाग की टीम जांच करेगी। धनौली में हाल में पकड़ी गई दवाओं से तार जुड़े होने की आशंका है।

विज्ञापन
Huge Stock of Expired Medicines Found in Agra, Drug Department Begins Investigation
नकली दवाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के हाथरस मार्ग स्थित काशीराम आवास के खंडहर और झाड़ियों में पुलिस ने एक्सपायरी दवाओं का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने दवाओं को जब्त कर लिया है और औषधि विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंचेगी। आशंका जताई जा रही है कि इस मामले के तार हाल ही में धनौली में जब्त की गई दवाओं और टेढ़ी बगिया में खाली मिले गोदाम से जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन



यह घटना आगरा में नकली और संदिग्ध दवाओं के कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच सामने आई है। इससे पहले भी कई मौकों पर शहर में बड़ी मात्रा में नकली और एक्सपायरी दवाएं जब्त की जा चुकी हैं। औषधि विभाग की लखनऊ मुख्यालय की टीम ने भी फव्वारा स्थित कई मेडिकल फर्मों पर छापा मारा था, जहां से सरकारी और संदिग्ध दवाएं बरामद हुई थीं। इस मामले में तीन मेडिकल स्टोर को सीज भी किया गया था।
विज्ञापन



जांच के दौरान दवाओं की खरीद-बिक्री के बिलों में गड़बड़ी पाई गई है। कई मामलों में नकली और सरकारी सप्लाई की दवाएं भी बरामद हुई हैं। इन दवाओं के नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। बीते साल अगस्त में भी एसटीएफ और औषधि विभाग ने मिलकर पांच गोदामों से करीब 71 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की थीं। इस मामले में यूनिस, वारिस, विक्की कुमार, सुभाष कुमार, हिमांशु अग्रवाल और फरहान के खिलाफ बीएनएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed