{"_id":"6ab8d8ab24b780a8cb0e994d","slug":"video-university-students-learned-about-history-of-sikri-on-world-tourism-day-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विश्व पर्यटन दिवस पर विश्वविद्यालय के छात्रों ने जाना सीकरी का इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विश्व पर्यटन दिवस पर विश्वविद्यालय के छात्रों ने जाना सीकरी का इतिहास
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट (आईटीएचएम) के करीब 55 छात्र-छात्राओं को फतेहपुर सीकरी के विश्वदाय स्मारकों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक स्मारकों का अवलोकन करने के साथ ही उनके इतिहास, स्थापत्य कला और पर्यटन महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। भ्रमण के दौरान यूपीटी गाइड नौशाद कुरैशी और प्रमोद चाहर ने छात्र-छात्राओं को फतेहपुर सीकरी के प्रमुख स्मारकों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्मारकों के निर्माण, उनकी स्थापत्य शैली और मुगलकालीन इतिहास में फतेहपुर सीकरी के महत्व के बारे में बताया। छात्रों ने भी पूरे उत्साह और गंभीरता के साथ जानकारी सुनी और विभिन्न स्मारकों से संबंधित सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। छात्रों ने बुलंद दरवाजा, दीवान-ए-खास, पंचमहल, जोधाबाई महल सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि फतेहपुर सीकरी की ऐतिहासिक इमारतें देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं। पर्यटन से जुड़े विद्यार्थियों के लिए ऐसे भ्रमण को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें विरासत संरक्षण और पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं से भी परिचित कराया गया। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित इस भ्रमण का उद्देश्य पर्यटन विषय के विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव कराना भी रहा। इस मौके पर पर्यटन अधिकारी होती लाल, पर्यटन पुलिस के प्रमोद गोयल, अमरकांत दीक्षित, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।