{"_id":"6a0b1d31bca4c7a127096dea","slug":"video-shrimad-bhagavat-katha-commences-in-bateshwar-with-grand-kalash-yatra-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बटेश्वर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बटेश्वर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
आगरा के ऐतिहासिक और धार्मिक तीर्थ स्थल बटेश्वर में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया। गाजे-बाजे और धार्मिक भजनों के साथ निकाली गई इस कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कथा के शुभारंभ पर सर्वप्रथम यमुना महारानी के मुख्य महादेव घाट से 21 महिलाओं और युवतियों ने मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा। इसके बाद यह कलश यात्रा मुख्य मंदिर प्रांगण से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख बाजारों और मुख्य चौराहे से होती हुई मंदिर यात्री विश्राम गृह में बने भव्य कथा पंडाल पहुंची। पंडाल में विधि-विधान से कलशों को स्थापित कर गणेश पूजन किया गया और भागवत कथा के महात्म्य का शुभारंभ हुआ। वृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य श्री रमेशानंद सरस्वती जी महाराज आगामी सात दिनों तक संगीतगमय शैली में विभिन्न प्रसंगों के साथ श्रद्धालुओं को अमृत वर्षा कराएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन सरोज देवी (पत्नी स्व. गोकरन सिंह गोस्वामी) द्वारा अपने पूर्वजों की आत्म शांति के उद्देश्य से कराया जा रहा है। कथा में मुख्य यजमान (परीक्षित) की भूमिका भरत गोस्वामी (राजू) और उनकी पत्नी गुड्डी गोस्वामी निभा रहे हैं। आगामी 25 मई को पूर्णाहुति और विशाल संत भंडारे (प्रसाद वितरण) के साथ इस भव्य धार्मिक आयोजन का समापन होगा। व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभालने में उम्मेद गोस्वामी, मोहन गोस्वामी, चंदन गोस्वामी, योगेश, अंकित गोस्वामी, अनुराग गोस्वामी और कृष्णा आदि मुख्य रूप से जुटे हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।