{"_id":"6ab8d2ec5883fb36cd044df5","slug":"video-illegal-extortion-in-green-gas-fir-against-former-meter-reader-and-supervisor-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ग्रीन गैस में अवैध वसूली, पूर्व रीडर व सुपरवाइजर पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ग्रीन गैस में अवैध वसूली, पूर्व रीडर व सुपरवाइजर पर प्राथमिकी
आगरा में ग्रीन गैस लिमिटेड (जीजीएल) में उपभोक्ताओं के बिल कम करने और मीटरिंग व्यवस्था में छेड़छाड़ कर अवैध वसूली की जा रही है। कंपनी के सहायक महाप्रबंधक (मार्केटिंग) सूर्यप्रकाश गुप्ता की शिकायत पर रोहित कर्दम और भूपेंद्र पाल सिंह के खिलाफ एकता थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जीजीएल के सहायक महाप्रबंधक सूर्यप्रकाश ने बताया कि जिले में 75 हजार से अधिक परिवार पीएनजी सेवा का उपयोग करते हैं। घरेलू पीएनजी मीटरों की द्विमासिक रीडिंग और बिलिंग के लिए रुद्रा सिस्टम्स को अधिकृत एजेंसी बनाया गया है। एजेंसी के सुपरवाइजर भूपेंद्र पाल सिंह (निवासी दहतोरा) और जुलाई 2026 में संदिग्ध गतिविधियों के चलते हटाए गए पूर्व मीटर रीडर रोहित कर्दम (निवासी शाहगंज) मिलकर उपभोक्ताओं से वसूली कर रहे थे। जांच में कई मामले सामने आए हैं। इस गिरोह के खिलाफ 25 अगस्त को जगदीशपुरा थाने और 11 सितंबर को एकता थाने में पहले भी शिकायतें दी जा चुकी थीं। 11 सितंबर को रोहित कर्दम ग्रीन गैस कार्यालय के पास संदिग्ध अवस्था में मिला था, जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।