{"_id":"6ab8d2f71b6d032519034f85","slug":"video-electric-scooter-explodes-while-charging-fire-engulfs-house-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में धमाका, घर में फैली आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में धमाका, घर में फैली आग
आगरा के अवधपुरी इलाके की पुष्पांजलि फेज-3 में शुक्रवार देर रात करीब 3:30 बजे चार्जिंग पर लगी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि कुछ ही पलों में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आधी रात को मची चीख-पुकार से आसपास के लोग सहम गए। गनीमत यह रही कि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और घर के अंदर फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम (112) पर पुष्पांजलि फेज-3 निवासी मंजू त्यागी के घर में आग लगने की सूचना मिली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आंगन में चार्जिंग पर खड़ी स्कूटी में विस्फोट हुआ। देखते ही देखते आग ने वहां खड़ी साइकिल, वॉशिंग मशीन और घर के अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही अवधपुरी चौकी की पुलिस पहुंच गई। चौकी प्रभारी ने देखा कि घर के भीतर तीन लोग फंसे हुए हैं और बाहर आग की लपटें विकराल रूप ले रही थीं। पुलिस टीम ने सबसे पहले बिजली की मुख्य लाइन कटवाई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। जलती हुई स्कूटी को खींचकर घर से बाहर निकाला गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।