{"_id":"5fba2ac78ebc3e9b9d118ffb","slug":"police-caught-raw-liquor-in-the-house-in-agra","type":"video","status":"publish","title_hn":"मकान की दीवारों में बने तहखानों में मिली ऐसी चीज, पुलिस रह गई दंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मकान की दीवारों में बने तहखानों में मिली ऐसी चीज, पुलिस रह गई दंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Nov 2020 12:04 AM IST
Link Copied
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद आगरा में पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए पुलिस अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना ताजगंज पुलिस ने रविवार तड़के गांव बसई के एक मकान में छापा मारकर कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को गांव बसई में कच्ची शराब बिक्री की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने एक मकान में छापा मारा। मकान में ही कच्ची शराब को पाउच में पैक किया गया था। इनको घरों के अंदर दीवार में छिपाकर बनाई गई अलमारियों में रखा गया था। बाहर से दीवार लग रही थी। अंदर इसमें पाउच रखे हुए थे। पुलिस ने गंध आने पर दीवार को तोड़ा तो दंग रह गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।