{"_id":"6b0ab9571b2e2d09d20c7780","slug":"sikandrarao-firing-case-fir-against-44-people-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ: मारपीट व फायरिंग मामले में 44 पर प्राथमिकी दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराराऊ: मारपीट व फायरिंग मामले में 44 पर प्राथमिकी दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश
Sat, 28 Nov 2026 04:53 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 28 Nov 2026 04:53 PM IST
सार
दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग में दोनों पक्षों के 44 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराराऊ के गांव जिमिसपुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के 44 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें से तीन को पुलिस ने बृहस्पतिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों में जमीनी विवाद में झगड़ा हुआ था। इस दौरान अवैध असलहों से फायरिंग की गई तथा ईंट-पत्थर, कुल्हाड़ी, फावड़ा, डंडों और लाठियों से मारपीट की गई, जिससे कुछ लोग घायल हो गए और गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस बल ने गांव में फ्लैग मार्च किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से एक पक्ष से कमलेश व विवेक तथा दूसरे पक्ष से अभिषेक किया था। अब पुलिस ने जानलेवा हमले, बलवे के आरोप में एक पक्ष से कमलेश, मानसिंह, विवेक, आशीष, सचिन, जीतू, अनिल, दिनेश, सोनू, अवनीश, मोहित, कालू, मोनू व लक्ष्मी और 10 अज्ञात, दूसरे पक्ष से रमेश, अमन, विशेष, रमन, अभिषेक, योगेश, बबीना, अजय देवी, मोहिनी, रोशनी व 10 लोग अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीओ अमित पाठक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
