Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   instagram friend blackmail and forced religion conversion in pilbhit

दोस्ती के बाद दुष्कर्म: पीलीभीत में युवक ने अश्लील वीडियो बनाया, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का भी आरोप

Sat, 28 Nov 2026 04:37 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 28 Nov 2026 04:37 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती का कहना है कि दूसरे समुदाय के युवक ने दोस्ती कर नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। फिर ब्लैकमेल करने लगा। शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
instagram friend blackmail and forced religion conversion in pilbhit
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र की एक युवती ने बीसलपुर निवासी युवक और उसके परिवार के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि युवक ने इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती करने के बाद नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। इस दौरान दो बार गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी करा दिया गया। शादी की बात कहने पर आरोपी और उसके परिजनों ने निकाह के लिए पहले धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

युवती ने अमरिया पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब चार साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती राजा मिर्जा उर्फ सलीम से हुई थी। आरोप है कि दो अप्रैल 2022 को युवक ने उसे मिलने के लिए बीसलपुर में अपने दोस्त के यहां बुलाया। वहां चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और शादी करने का झांसा दिया।

यह भी पढ़ें- इश्क में बदला धर्म: बरेली में नरगिस बनी इच्छा देवी, अगस्त्य मुनि आश्रम में प्रेमी आकाश के साथ लिए सात फेरे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार कराया गर्भपात 
युवती के मुताबिक, आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने घर और परिचित के यहां बुलाकर उसका यौन शोषण करता रहा। इससे वह जून 2023 में गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक के पिता रियासत बेग, मां निशात और चाची मुन्नी ने बीसलपुर ले जाकर उसका तीन माह का गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी शादी का आश्वासन देकर उसका शोषण जारी रखा गया। दिसंबर 2024 में दोबारा गर्भवती होने पर मई 2025 में छह माह के जुड़वा बच्चों का गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

युवती का कहना है कि शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक के परिजनों और बहनों ने पहले धर्म परिवर्तन करने की शर्त रखी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी राजा मिर्जा, रियासत बेग, निशात, मुन्नी, सना मिर्जा, सफा मिर्जा, बुशरा मिर्जा निवासी बीसलपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह को सौंपी है। मामले में गंभीरता से कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed