{"_id":"6ae7016d5b9bd87e76000caa","slug":"no-objection-to-rahuls-performance-but-anarchy-is-unacceptable-rathore-banswara-news-c-1-1-noi1402-4894711-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बांसवाड़ा: मदन राठौड़ का राहुल गांधी पर हमला, बोले- अराजकता से सत्ता हासिल करना संभव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसवाड़ा: मदन राठौड़ का राहुल गांधी पर हमला, बोले- अराजकता से सत्ता हासिल करना संभव नहीं
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रविवार को वागड़ दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और मीडिया से बातचीत में इंडी गठबंधन की ओर से नई दिल्ली में आयोजित रैली को लेकर सवाल उठाए। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए राठौड़ ने कहा कि अपनी पार्टी का काम करना अलग बात है, लेकिन देश में अराजकता पैदा करने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतांत्रिक तरीके से ही सरकारें बनती हैं।
राहुल गांधी को अपनी पार्टी का काम करने की दी सलाह
मीडिया से बातचीत में राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी का काम करें, इसमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अराजकता पैदा करने का प्रयास करना दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत एक लोकतांत्रिक राष्ट्र है। विपक्ष यह सोच रहा है कि अराजकता के जरिए सत्ता हासिल कर ली जाएगी, लेकिन ऐसा संभव नहीं है। देश में लोकतांत्रिक तरीके से ही सरकारें बनती हैं।
उन्होंने कहा कि हंगामा करके वातावरण को दूषित करना ठीक नहीं है। इसे जनता भी बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा देश को विकसित बनाना चाहती है। राठौड़ ने आरोप लगाया कि देश को विकसित होने से रोकने के लिए विदेशी शक्तियां फंडिंग कर रही हैं और विपक्ष के कुछ नेता उनसे सहयोग लेकर अस्थिरता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे।
सोनिया गांधी और अशोक गहलोत पर भी लगाए आरोप
राठौड़ ने मतदाता सूची और राजनीतिक व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए सोनिया गांधी पर आरोप लगाया कि वह भारत की नागरिक बनने से पहले ही मतदाता बन गई थीं। उन्होंने कहा कि वोट चोरी की शुरुआत वहीं से हुई। राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में कई बार भाजपा की सरकारों को बर्खास्त किया गया।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार अल्पमत में थी, तब विधायकों को खरीदकर और लालच देकर समर्थन जुटाया गया। राठौड़ ने दावा किया कि भाजपा ने कभी ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है, जबकि कई राजनीतिक दल व्यक्तिवादी और परिवारवादी हैं।
आदिवासी समाज को लेकर भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी आदिवासी समाज के हितों के बारे में सोचती है। भाजपा ने आदिवासियों को आरक्षण का लाभ दिया और महिलाओं को भी आगे बढ़ने के अवसर दिए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को सत्ता में भागीदारी देने के साथ ही वागड़ क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं बनाई गई हैं, ताकि पूरे क्षेत्र का समग्र विकास हो सके।
पंचायतीराज चुनाव के दो चरण पूरे, ग्रामीण विकास पर जोर
राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश को विकसित राजस्थान बनाने का लक्ष्य है। निकाय चुनावों में जनता ने भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास करना है। इसके लिए जनता के सहयोग की अपेक्षा है, ताकि विकास की कड़ी से कड़ी जुड़ सके।
डूंगरपुर में पर्यटन स्थलों का किया अवलोकन
इससे पहले रविवार सुबह मदन राठौड़ डूंगरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बादल महल, बादल महल म्यूजियम, फतेहगढ़ी हनुमान मंदिर, फाउंटेन और बर्ड सेंचुरी पार्क का अवलोकन किया। इसके अलावा भाजपा उपाध्यक्ष के पुत्र और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के निजी सहायक शैलेश शर्मा की मां के निधन पर उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।