फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Chief Minister arrives in Banswara for the second time in 8 days

राजस्थान: बांसवाड़ा में सीएम भजनलाल का बयान,बोले- भाजपा में कार्यकर्ता किसी भी पद तक पहुंच सकता है

Mon, 26 Oct 2026 08:57 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2026 08:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बांसवाड़ा के एक गांव में कार्यकर्ताों को बताया कि भाजपा में ही छोटा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पद तक पहुंच सकता है। किसी अन्य पार्टी में ये संभव नहीं है। सीएम भजनलाल शर्मा एक हफ्ते में दूसरी बार यहां पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Chief Minister arrives in Banswara for the second time in 8 days
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बांसवाड़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

विस्तार

 राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बांसवाड़ा जिले के खमेरा स्थित भाटिया महादेव मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां समर्पित कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बल पर किसी भी पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता वर्ष के सभी 365 दिन संगठन और जनसेवा के कार्यों में जुटे रहते हैं।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का सम्मान और सहज संवाद
मंच पर उपस्थित बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन में आम कार्यकर्ता को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। इसी प्रकार हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम से नेतृत्व का स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा माताओं और बहनों को आगे बढ़ने के निरंतर अवसर प्रदान कर रही है। कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान जब एक सरपंच ने अपना परिचय दिया, तो मुख्यमंत्री ने सहज भाव से कहा कि वे भी पूर्व में सरपंच रह चुके हैं। मुख्यमंत्री के इस उत्तर से कार्यकर्ता प्रसन्न हो उठे। इसके साथ ही उन्होंने निकाय चुनावों में मिली विजय के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

विज्ञापन

किसानों का कल्याण और विकास कार्य
अपनी ग्रामीण पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने स्वयं पशुपालन, हल से खेती और सरसों की कटाई की है, इसलिए वे किसानों की समस्याओं को गहराई से समझते हैं। किसान के सशक्त होने पर ही देश सशक्त बनेगा। राज्य सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि राइजिंग राजस्थान पहल के अंतर्गत पांच लाख लोगों को रोजगार मिला है। इसके अलावा प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पिछले ढाई-तीन वर्षों से अपने संकल्पों को पूरा कर रही है। घाटोल क्षेत्र प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और सलूम्बर जिलों का मुख्य केंद्र है। डबल इंजन सरकार में गांवों के विकास का तीसरा इंजन जोड़कर हर क्षेत्र को संवारने का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को भड़काकर भटकाने का प्रयास कर रहा एक दल
बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ क्षेत्रों को राजस्थान का कश्मीर बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय बांसवाड़ा का है। यहां बड़े उद्योग स्थापित किए जाएंगे और पर्यटन के विस्तार से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर निर्मित होंगे।विपक्षी पार्टी का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक दल युवाओं को भड़काकर भटकाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे युवाओं को सही मार्ग पर बनाए रखें, क्योंकि सरकार उन्हें रोजगार देने के लिए प्रयासरत है। आगामी चुनाव को परीक्षा बताते हुए उन्होंने सभी से गांवों के विकास के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed