Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Kekri: The police and administration will face a test on Tuesday; there is a dangerous tradition

राजस्थान: केकड़ी में पटाखेबाजी पर पुलिस की चेतावनी बेअसर, घास भैरू की सवारी से पहले तीन दिन से उपद्रव

Mon, 09 Nov 2026 09:12 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 09:12 PM IST
Kekri: The police and administration will face a test on Tuesday; there is a dangerous tradition

दीपावली पर्व पर केकड़ी शहर में पटाखे जलाकर एक-दूसरे पर फेंकने की विकृत परंपरा पर पुलिस की चेतावनी बेअसर साबित हो रही है। पटाखेबाजी रोकने के पुलिस के दावे धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले तीन दिनों से शहर की कई बस्तियों और बाजारों में शरारती तत्व एक-दूसरे पर पटाखे फेंक रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में दहशत है। लोगों को आशंका है कि मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर निकलने वाली घास भैरू की सवारी के दौरान पटाखेबाजी और उग्र रूप ले सकती है।

निषेधाज्ञा की उड़ रही धज्जियां, तीन दिन से जारी है पटाखेबाजी
पर्व के दौरान प्रतिबंधित पटाखे चलाने और एक-दूसरे पर फेंकने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शहर सहित पूरे उपखंड क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की है। इसके बावजूद असामाजिक तत्व इसकी खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं।

पिछले तीन दिनों से रोज रात को शहर के माणक चौक, सूरजपोल गेट और भैरू गेट सहित कई इलाकों में युवाओं की टोलियां एकत्र होकर पटाखेबाजी कर रही हैं। इससे परेशान स्थानीय लोगों ने पुलिस और उपखंड प्रशासन से शिकायत भी की, लेकिन पटाखेबाजी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता नजर नहीं आई।

पुरानी केकड़ी के घनी आबादी वाले इन इलाकों में सोमवार रात भी शरारती तत्वों के सक्रिय होते ही कुछ ही देर में पटाखों के अंगारों और धुएं का गुबार छा गया। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। पटाखेबाजी को लेकर सोमवार को युवकों के दो गुटों के बीच झगड़ा होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि पटाखे की चपेट में आने से एक व्यक्ति के सिर में चोट लगी है।

घास भैरू की सवारी के दौरान सबसे ज्यादा होती है पटाखेबाजी
बताया जा रहा है कि पिछले दो-तीन दिनों में हुई पटाखेबाजी तो महज एक बानगी है। असली परीक्षा मंगलवार को गोवर्धन पर्व पर घास भैरू की सवारी निकलने के दौरान होगी। यह पुलिस प्रशासन के साथ शहरवासियों के लिए भी चुनौती है।

गोवर्धन पर्व पर शाम ढलने के बाद शहर में घास भैरू की सवारी निकाली जाती है। पिछले कई वर्षों से यह सवारी पटाखेबाजी का मुख्य निशाना बनती रही है। इस दौरान शरारती तत्व पटाखे जलाकर एक-दूसरे पर फेंकते हैं और जमकर उपद्रव करते हैं।

यह सिलसिला शहर के कई इलाकों में सुबह से ही शुरू हो जाता है, जो रात में घास भैरू की सवारी के दौरान चरम पर पहुंचता है। नगर परिक्रमा पूरी होने तक देर रात तक पटाखेबाजी जारी रहती है।

जमकर हुई प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री
बताया जा रहा है कि केकड़ी में इस बार भी एक-दूसरे पर जलाकर फेंकने में इस्तेमाल होने वाले गंगा-जमुना और सीता-गीता नामक प्रतिबंधित पटाखों की जमकर बिक्री हुई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि घास भैरू की सवारी के दौरान इस बार भी 'अंगारों की होली' के नाम से कुख्यात पटाखेबाजी का नजारा देखने को मिल सकता है।

पुलिस प्रशासन ने इस बार भी सख्ती बरतने का दावा किया है। एक-दूसरे पर पटाखे फेंककर उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस अधिकारी शहर के अलग-अलग इलाकों में दौरा कर लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे एक-दूसरे पर पटाखे न फेंकें और त्योहार को सौहार्द के साथ मनाएं।

अब देखना यह होगा कि पुलिस की चेतावनी और अपील का इस दूषित परंपरा पर कितना असर होता है और पटाखेबाजी रोकने के लिए किए गए इंतजाम कितने कारगर साबित होते हैं।

अग्नि सुरक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
शहर में आगजनी की आशंका को देखते हुए नगरपालिका केकड़ी ने दमकल वाहनों की त्वरित उपलब्धता और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नगरपालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल ने बताया कि यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित रहेगा।

राकेश पारीक को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सहायता के लिए उनसे मोबाइल नंबर 9214976082 पर संपर्क किया जा सकता है। अग्नि दुर्घटना की स्थिति में नागरिक आपातकालीन दूरभाष नंबर 01467-220002 पर सूचना दे सकते हैं।

आपात स्थिति से निपटने के लिए तीन शिफ्टों में दो दमकल वाहनों की व्यवस्था की गई है। इनके संचालन और राहत कार्यों के लिए मोइनुद्दीन शेख, पांच महिला कर्मचारियों, दमकल चालक कैलाशचंद्र बुनकर, मनीष कटारिया और छह अन्य सदस्यों की टीम तैनात की गई है। इसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फरीदकोट में जहरीली हुई हवा, 230 तक पहुंचा एक्यूआई

मंडी: प्राथमिक शिक्षकों की मांगें विधानसभा में उठाएंगे विधायक प्रकाश राणा, संघ ने सौंपा ज्ञापन

09 Nov 2026

दादों पुलिस ने 10 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

09 Nov 2026

जालंधर के माईं हीरा गेट में दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी उड़ाई

09 Nov 2026

फरीदकोट में विश्वकर्मा दिवस पर पहुंचे स्पीकर संधवां,बोले; एआई के दौर में कारीगरों के हुनर को नई तकनीक से जोड़ने की जरूरत

विज्ञापन

ऊना: संतोषगढ़ के ऐतिहासिक विश्वकर्मा मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 78वां वार्षिक उत्सव शुरू

09 Nov 2026

धौलपुर में दिल दहला देने वाली घटना: दंपति व पुत्र ने कुएं में लगाई छलांग, पिता-पुत्र की मौत, महिला को बचाया

09 Nov 2026
विज्ञापन

Video: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और नेपाली एपीएफ जवानों ने मिलकर मनाई दीपावली, दी शुभकामनाएं

09 Nov 2026

Video: गंगा एक्सप्रेस वे पर बिल्ली को बचाने में डिवाइडर से टकराई कार, तीन घायल

09 Nov 2026

सोलन: धर्मपुर के पड़ाव में विश्वकर्मा दिवस पर मैकेनिकल मार्केट ने लगाया भंडारा

09 Nov 2026

सोलन: दिवाली के पटाखों से धर्मपुर की हवा हुई प्रदूषित, सुबह तक छाई रही धुएं की चादर

09 Nov 2026

मुजफ्फरनगर: हाईवे पर कार में आग लगने से छह लोग जिंदा जले, क्रेन से उठवाई कार

09 Nov 2026

मुजफ्फरनगर: हाईवे पर कार में आग लगने से छह लोग जिंदा जले

09 Nov 2026

मुजफ्फरनगर: हाईवे पर कार में आग लगने से छह लोग जिंदा जले, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

09 Nov 2026

मुजफ्फरनगर: हाईवे पर कार में आग लगने से छह लोग जिंदा जले, कई थानों की पुलिस पहुंची

09 Nov 2026

मुजफ्फरनगर: कार में आग लगने से छह लोग जिंदा जले, हाईवे पर लगा लंबा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

09 Nov 2026

मुजफ्फरनगर: हाईवे पर कार में आग लगने से छह लोग जिंदा जले, मौके पर पहुंचे अधिकारी

09 Nov 2026

मुजफ्फरनगर: हाईवे पर कार में लगी आग, जिंदा जल गए छह युवक

09 Nov 2026

मुजफ्फरनगर: हाईवे पर कार में आग लगने से छह लोग जिंदा जले, मौके पर पहुंचे एसएसपी

09 Nov 2026

नोएडा: दीपावली की रात जिला अस्पताल में पहुंचे 60 झुलसे मरीज, 14 की आंखों में लगी चोट

09 Nov 2026

गभाना के भूपाल नगलिया में चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या

09 Nov 2026

फरीदाबाद: मेवला महाराजपुर में 25 झुग्गियां में लगी आग, पुलिस जांच में जुटी

09 Nov 2026

फरीदाबाद में कत्ल: 22 साल के युवक की पलवल में गोली मारकर की हत्या, घटना स्थल पर दोस्त ही लेकर पहुंचे

09 Nov 2026

फरीदाबाद: सेक्टर-22 में कूड़े में आग से बढ़ा प्रदूषण, लोगों का सांस लेना मुश्किल

09 Nov 2026

फरीदाबाद में दबंगों का कहर: रामनगर में युवकों पर डंडों से हमला, सिर में आई चोटें, अस्पताल में भर्ती

09 Nov 2026

फरीदाबाद: बोरवेल हादसे के बाद निगम बनाएगा बाउंड्री वॉल

09 Nov 2026

फरीदाबाद: बी के चौक पर नगर निगम का टैंकर पलटा, बोल्ट टूटने से हादसा

09 Nov 2026

फरीदाबाद: साइकिल की दुकान में भीषण आग, कारण अज्ञात, पुलिस कर रही पूछताछ

09 Nov 2026

नोएडा: दीपावली पर 15 घरों में गूंजी किलकारी, बच्चियों के जन्म से परिवारों में छाई खुशियां

09 Nov 2026

दिल्ली: दिवाली पर दमकल विभाग को आईं 257 कॉल, 214 आग की घटनाएं, जानें क्या बोले अधिकारी

09 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed