Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
Mohali News
›
Due to the strong flow of Patiala's Rao river, a 22 feet road was reduced to just one foot, people appealed for help
{"_id":"68b94ce5f841c6c8600e90ab","slug":"video-due-to-the-strong-flow-of-patialas-rao-river-a-22-feet-road-was-reduced-to-just-one-foot-people-appealed-for-help-2025-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"पटियाला की राव नदी के तेज बहाव से 22 फीट की सड़क एक फीट की बची, लोगों ने लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला की राव नदी के तेज बहाव से 22 फीट की सड़क एक फीट की बची, लोगों ने लगाई मदद की गुहार
नयागांव पटियाला की राव नदी के साथ लगती 22 फीट चौड़ी सड़क बुधवार को बारिश के तेज पानी के बहाव के कारण कट कर मात्र एक फीट तक रह गई थी। नयागांव को बाढ़ से बचने के लिए नयागांव निवासियों के साथ सभी पार्षद और नेताओं ने मिलकर रात 10 से 11 बजे तक सड़क को ठीक करने के लिए काम किया। लेकिन अभी बहुत काम बाकी है।
गुरवार को दोबारा मौके पर पहुंचे भाजपा के सीनियर नेता विनीत जोशी ने बताया कि बुधवार रात वे लोगों के साथ तेज पानी के कारण कटी सड़क के हिस्से को ठीक करने में लगे रहे। हालांकि मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई थी, लेकिन जो काम प्रशासन को समय पर करना चाहिए था वह नहीं हुआ। प्रशासन की तरफ से पोकलेन मशीन भी 3:30 बजे के करीब आई जिसने जाकर नदी से बड़े-बड़े पत्थर ऊपर उठाकर रखे। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन आज भी पटियाला की राव नदी के साथ लगती सड़क पर काफी काम बाकी है। जिसकी वजह से नयागांव निवासियों की चिंता अभी बनी हुई है। लोगों का कहना है कि खतरा अभी टला नहीं है। अगर इलाके में तेज बारिश और ऊपर पहाड़ों से ज्यादा नदी में बरसात का पानी आता है तो फिर दोबारा खतरनाक स्थिति हो सकती है। नया गांव के लोगों ने प्रशासन और सरकार से अपील की है समय रहते उचित कदम उठाए जाएं ताकि किसी आपात से स्थिति से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।