{"_id":"6aa975da92a346c7960913a7","slug":"video-two-miscreants-jumped-from-the-roof-of-the-jalandhar-court-complex-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर कोर्ट परिसर की छत से दो बदमाशों ने लगाई छलांग, टूटी टांगों में कोर्ट में पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर कोर्ट परिसर की छत से दो बदमाशों ने लगाई छलांग, टूटी टांगों में कोर्ट में पेशी
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किए गए दो कथित शातिर अपराधियों अमन और फतेह को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। दोनों आरोपी सोमवार को एक पुराने मामले की सुनवाई के लिए जालंधर कचहरी परिसर पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी, जिससे उनकी टांगों में गंभीर चोटें आईं। मामला जालंधर कैंट थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि केस नंबर 84/2, आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में वांछित अमन और फतेह कोर्ट परिसर में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ने की कोशिश की। पुलिस की मौजूदगी का पता चलते ही दोनों ने कथित तौर पर भागने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी। छलांग के कारण दोनों घायल हो गए और आगे भाग नहीं सके। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर उपचार करवाया और बाद में अदालत में पेश किया। अदालत से दोनों का तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।पुलिस के अनुसार, अमन के खिलाफ 11 आपराधिक मामले, जबकि फतेह के खिलाफ 16 मामले दर्ज हैं। रिमांड के दौरान पुलिस इनसे हथियारों से जुड़े मामले सहित अन्य आपराधिक मामलों को लेकर पूछताछ करेगी। आगे की कार्रवाई जांच और सामने आए तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।