{"_id":"6adf230f6cd225f07204704a","slug":"video-asian-hockey-champions-trophy-begins-tomorrow-in-jalandhar-entry-is-free-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में कल से एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, एंट्री फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में कल से एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, एंट्री फ्री
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के आगाज से पहले जालंधर में ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली सहित कई अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट को लेकर शहर में खेल उत्सव जैसा माहौल बन गया है। टूर्नामेंट के मुकाबले 27 अक्टूबर से ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में शुरू होंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे उद्घाटन
डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने बताया कि टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 27 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे खेला जाएगा, जबकि उद्घाटन समारोह शाम 5 बजे शुरू होगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में रिकॉर्ड चार महीनों में स्टेडियम को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया गया है। प्रशासन की ओर से टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
दर्शकों को मिलेगी निशुल्क एंट्री
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों को देखने के लिए दर्शकों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि, स्टेडियम में एंट्री के लिए डिजिटल पास बनवाना जरूरी होगा। पास पर मौजूद क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद दर्शकों को प्रवेश मिलेगा। उन्होंने कहा कि दर्शकों की सुविधा के लिए पार्किंग और यातायात के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
पार्किंग से स्टेडियम तक पैदल जाना होगा
प्रशासन के अनुसार, पार्किंग स्थल से स्टेडियम तक पहुंचने के लिए दर्शकों को लगभग 100 मीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ सकती है। अधिकारियों ने खेल प्रेमियों से अपील की कि वे मुकाबले शुरू होने से पहले स्टेडियम पहुंचें और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें, ताकि प्रवेश के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
पंजाब की खेल विरासत को मिलेगी नई पहचान
अधिकारियों ने कहा कि पंजाब में इतने बड़े स्तर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन खेलों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। जालंधर और मोहाली में मुकाबले आयोजित होने से राज्य की हॉकी परंपरा और खेल विरासत को नई पहचान मिलेगी। प्रशासन ने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।