Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Moga police arrested two snatching suspects along with a motorcycle.
{"_id":"6962301989e8ec56b607f640","slug":"video-moga-police-arrested-two-snatching-suspects-along-with-a-motorcycle-2026-01-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस ने स्नैचिंग के दो आरोपियों को मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा पुलिस ने स्नैचिंग के दो आरोपियों को मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार
मोगा पुलिस ने मोगा बेदी नगर में एक लड़के के गले से चांदी की चेन स्नैचिंग के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि भीम नगर कैंप मार्केट के रहने वाली प्रीति ने 7 जनवरी को एक शिकायत की थी। 7 जनवरी शाम करीब 5:30 बजे वह अपने बेटे रमन कुमार के साथ बेदी नगर, मोगा में किरयाना का सामान लेने गई थी। जब उसका बेटा दुकान के अंदर सामान लेने गया, तभी तीन अज्ञात युवक एक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे। उनमें से दो युवक नीचे उतरे और एक युवक ने उसके बेटे के गले से चांदी की चेन झपट ली। इसके बाद तीनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करके जांच के दौरान पहले आरोपी विशाल सिंह निवासी सूरज नगर, मोगा और राहुल निवासी दशमेश नगर, मोगा को 9 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से एक काले रंग की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर नंबर PB-09-Z-8044 बरामद की। दोनों आरोपियों को आज 10 जनवरी माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि मामले की गहनता से जांच की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।