{"_id":"6adefb2a8904aa8b870f0f7b","slug":"video-several-families-from-the-faridkot-constituency-joined-the-bjp-district-president-sunny-welcomed-and-honored-them-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट हलके के कई परिवार भाजपा में शामिल,जिलाध्यक्ष सन्नी ने स्वागत कर सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट हलके के कई परिवार भाजपा में शामिल,जिलाध्यक्ष सन्नी ने स्वागत कर सम्मानित किया
फरीदकोट विधानसभा हलके में भारतीय जनता पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब कई परिवारों ने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान संदीप सिंह सन्नी बराड़ ने पार्टी में शामिल हुए सभी परिवारों का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। सन्नी बराड़ ने कहा कि भाजपा की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने नए सदस्यों को भरोसा दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और जनहित के मुद्दों के लिए काम करना है। नए परिवारों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।