{"_id":"6aa648f6f8838af663023fb6","slug":"video-residents-of-ward-19-in-kapurthala-grappling-with-a-drinking-water-crisis-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में पेयजल संकट से जूझ रहे वॉर्ड-19 के लोग, करीब चार माह से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में पेयजल संकट से जूझ रहे वॉर्ड-19 के लोग, करीब चार माह से परेशान
कपूरथला नगर निगम के वॉर्ड नंबर 19 के तहत आते औजला फाटक, फैक्टरी एरिया, मंगी मोहल्ला और ठाकुर नगर के निवासी पिछले तीन-चार महीनों से पेयजल की समस्या से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि वॉर्ड में नगर निगम की ओर से लगाया गया वाटर पंप उनकी जरूरत के मुताबिक पानी की सप्लाई नहीं कर पा रहा है। कम प्रेशर के कारण कई घरों में पानी की सीधी सप्लाई नहीं पहुंच रही।
मोहल्ला निवासी दीपक औजला, तलविंदर सिंह, पूजा रानी, प्रदीप कुमार, प्रेम प्रसाद, राधा रानी, विष्णु प्रसाद, अशोक कुमार और अन्य लोगों ने बताया कि उन्होंने घरों में पानी की सप्लाई के लिए टुल्लू पंप लगाए हुए थे, लेकिन अब टुल्लू पंपों के जरिए भी पानी आना लगभग बंद हो गया है। कई बार लोगों को आसपास के घरों से पानी लेकर अपना काम चलाना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।