{"_id":"6ac46990675003dfea095163","slug":"video-faridkot-bjp-questions-state-governments-claims-of-an-education-revolution-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट भाजपा ने राज्य सरकार के शिक्षा क्रांति के दावों पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट भाजपा ने राज्य सरकार के शिक्षा क्रांति के दावों पर उठाए सवाल
पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा जिला फरीदकोट के अध्यक्ष संदीप सिंह सन्नी बराड़ ने सरकार की शिक्षा क्रांति के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीनी हकीकत सामने आने के बाद सरकार को सच्चाई का सामना करना चाहिए।
सन्नी बराड़ ने कहा कि मान सरकार के अपने ही विधायक सुखवीर सिंह माइसरखाना द्वारा वीडियो के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने लाने के बाद यह मामला चर्चा में आया है।वीडियो वायरल होने के बाद विधायक को पार्टी से निलंबित किए जाने पर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि यदि कोई जनप्रतिनिधि व्यवस्था की कमियों को सामने लाता है तो उसका जवाब कार्रवाई के बजाय उन कमियों को दूर करके दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्चाई बोलने की सजा नहीं होनी चाहिए, बल्कि सरकार को सच्चाई का सामना कर पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। सन्नी बराड़ ने लोगों से भाजपा से जुड़ने और पंजाब को मजबूत बनाने की अपील भी की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।