{"_id":"6ab770a342050b5e950c2029","slug":"head-constable-murdered-in-chandigarh-son-shoots-father-while-he-is-sleeping-dispute-over-marriage-with-girl-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में हेड कांस्टेबल की हत्या: बेटे ने पिता को सोते समय मारी गोली, प्रेमिका से शादी को लेकर था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में हेड कांस्टेबल की हत्या: बेटे ने पिता को सोते समय मारी गोली, प्रेमिका से शादी को लेकर था विवाद
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:44 PM IST
Link Copied
प्रेमिका से शादी की जिद में बेटे अरमान ने अपने हेड कांस्टेबल पिता नितिन (42) की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। नितिन चंडीगढ़ पुलिस की अकाउंट ब्रांच में तैनात थे और बेटे के प्रेम संबंधों का विरोध करते थे। पुलिस के मुताबिक, इसी बात को लेकर दोनों में कई दिनों से विवाद चल रहा था। हत्या के बाद अरमान ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पहले बाहरी हमलावर और फिर नकाबपोश लुटेरों की कहानी सुनाई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर सूखी नाली से वारदात में इस्तेमाल देसी कट्टा बरामद किया गया है। वारदात का पता शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे चला। नितिन की पत्नी, जो चंडीगढ़ पुलिस की एमओवी ब्रांच में तैनात हैं, पति को उठाने के लिए कमरे में पहुंचीं तो नितिन की खून से लथपथ लाश देखकर उनके होश उड़ गए। पिछले कुछ दिनों से पति और बेटे के बीच चल रही कहासुनी के कारण उन्हें अरमान पर शक हुआ। उन्होंने उससे पूछा तो उसने कहा कि कोई बाहर का व्यक्ति घर में आया था और पिता को गोली मारकर भाग गया। अरमान की कहानी पर मां को भरोसा नहीं हुआ। उसकी टी-शर्ट पर खून के निशान देखकर उनका शक और गहरा गया। वह रोते हुए बाहर निकलने लगीं तो अरमान ने उन्हें रोकने की कोशिश की। वह किसी तरह घर की छत पर पहुंचीं और वहां से जोर-जोर से चिल्लाने लगीं- अरमान ने अपने पापा को मार डाला, अरमान ने पापा को गोली मार दी। उनकी चीख सुनकर आसपास के सरकारी मकानों में रहने वाले लोग बाहर आ गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-17 थाना पुलिस के साथ एसएसपी कंवरदीप कौर, एसडीपीओ सेंट्रल एसपीएस सोंधी, क्राइम ब्रांच और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक और सीएफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से खून और अन्य नमूने जुटाए। पुलिस ने घर को सुरक्षित कर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।