फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal’s Third Eye Opens on Vijayadashami: Grand Bhasma Aarti and Bhang Shringar Conducted

मध्य प्रदेश: महाकालेश्वर मंदिर में विजयादशमी पर बाबा महाकाल का विशेष शृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 20 Oct 2026 07:49 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2026 07:49 AM IST
Baba Mahakal’s Third Eye Opens on Vijayadashami: Grand Bhasma Aarti and Bhang Shringar Conducted
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज अश्विन शुक्ल पक्ष की विजयादशमी तिथि पर मंगलवार सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और ‘जय श्री महाकाल’ के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।

विजयादशमी पर बाबा महाकाल का विशेष शृंगार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि अश्विन शुक्ल पक्ष की विजयादशमी तिथि पर बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। भस्म आरती के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पुजारीगण ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया और दूध, दही, घी, शक्कर तथा फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया।

इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कराई गई।
भांग से किया गया बाबा महाकाल का शृंगार
विजयादशमी पर बाबा महाकाल के शृंगार की विशेष बात यह रही कि उनका भांग से शृंगार किया गया। इस दौरान भगवान महाकाल को त्रिनेत्र से भी सजाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

श्रद्धालु बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर ‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष करते नजर आए। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।
शरद पूर्णिमा तक आरती का यही रहेगा समय
महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों का संशोधित समय आश्विन मास की पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा तक प्रभावी रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए आरती का समय इस प्रकार है:
  • भस्म आरती: सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक
  • दध्योदक आरती: सुबह 7:00 से 7:45 बजे तक
  • भोग आरती: सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक
  • संध्या पूजन: शाम 5:00 से 5:45 बजे तक
  • संध्या आरती: शाम 7:00 से 7:45 बजे तक
  • शयन आरती: रात 10:30 से 11:00 बजे तक

महाकाल मंदिर की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर
श्री महाकालेश्वर मंदिर से संबंधित जानकारी के लिए श्रद्धालु टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008 पर संपर्क कर सकते हैं। मंदिर में दर्शन, आरती, पूजन और दान सहित अन्य जानकारियां 24 घंटे इन नंबरों पर प्राप्त की जा सकती हैं:
  • 0734-2559272
  • 0734-2559275
  • 0734-2559276
  • 0734-2559277
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

भिवानी में डेढ़ साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर मिला शव

20 Oct 2026

गोरखपुर: सिकरीगंज में नवमी पर दुर्गा पंडालों में उमड़ी भीड़

19 Oct 2026

लखनऊ में सरकारी गनर आशीष कुमार ने गोमती में लगाई छलांग

19 Oct 2026

VIDEO: 90 फुट ऊंचे मेघनाद के पुतले का दहन, सुलोचना के विलाप ने नम किए दर्शकों के नैन

19 Oct 2026

गोरखपुर: दीवान बाजार में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की प्रतिमा बनी आकर्षण

19 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: रावण दहन स्थलों पर रहेगी पुलिस की कड़ी सुरक्षा, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए यमुना घाटों पर की बैरिकेडिंग

19 Oct 2026

गोरखपुर: आर्यनगर के दिलेजाकपुर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

19 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: रील देख तीन दोस्तों ने उठाया ऐसा कदम, परिजन के उड़ गए होश; पुलिस को इस हाल में मिले

19 Oct 2026

VIDEO: आधी रात सड़क पर घूमती मिली युवती, दिल्ली से स्पा सेंटर में नाैकरी के लिए आई थी, पुलिस ने परिजन को साैंपा

19 Oct 2026

गोरखपुर: शाहपुर में स्वचालित प्रतिमा से हुआ महिषासुर वध का मंचन

19 Oct 2026

गोरखपुर: हजारीपुर हनुमान मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

19 Oct 2026

VIDEO: शोभायात्रा में महाकाली ने दिखाया रौद्र रूप, चमकीं तलवारें, हैरतअंगेज करतब देख रोमांचित हुए दर्शक

19 Oct 2026

गोरखपुर: नवरात्र पर असुरन चौराहे के पास लगा मेला

19 Oct 2026

आरएसएस स्वयंसेवकों ने मनाया विजयदशमी उत्सव, नगर में किया पथ संचलन

19 Oct 2026

बस्ती: दुर्गा पूजा की रौनक बढ़ी, शाम होते ही पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

19 Oct 2026

संतकबीरनगर: संत कबीर बाल आश्रम के बच्चों ने जताई मेला घूमने की इच्छा, चेयरमैन ने दी आर्थिक मदद

19 Oct 2026

Video: यहां जलेगा छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा रावण,विधायक पुरंदर बोले-दशहरा उत्सव में सब आयें और पुण्य का भागी बनें

19 Oct 2026

सिद्धार्थनगर: गोनहाताल में धधकते अंगारों पर चले 17 भक्त

19 Oct 2026

गौर में दो घरों में चोरी करने वाले पांच अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार

19 Oct 2026

मनोरमा नदी में डूबने से युवक की मौत

19 Oct 2026

देवी मंदिरों पर उमड़े लोग, हवन पूजन कर मांगा आशीर्वाद

19 Oct 2026

बरोहिया चौराहे पर रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल

19 Oct 2026

दुर्गा मंदिर पर श्रद्धालुओं ने किया पूजन

19 Oct 2026

दुरूस्त हुई सड़कों, रात में की गई गड्ढा मुक्त

19 Oct 2026

जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला बदमाश गिरफ्तार

19 Oct 2026

कोलकाता की घटना के बाद दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा जांची

19 Oct 2026

सोनौली बॉर्डर पर पुलिस चौकी के बाहर निकला अजगर, मची अफरा-तफरी

19 Oct 2026

कल रावण दहन: नोएडा सेक्टर 62 में रामलीला का मंच, लक्ष्मण हुए मूर्छित

19 Oct 2026

दुर्गा नवमी पर गोलघर काली मंदिर में भक्तों की भारी भीड़

19 Oct 2026

गुरुग्राम: नौ दिनों में 9600 वाहनों की हुई बिक्री, 670 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ कारोबार

19 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed