फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: 7 Villagers Duped of 4 Lakh on SBI Loan Promise, Accused Trapped After Switching Off Phone

सीहोर: एसबीआई से लोन का झांसा देकर सात ग्रामीणों से ठगे 4 लाख, फोन बंद किया तो जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा

Wed, 07 Oct 2026 01:59 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 01:59 PM IST
Sehore: 7 Villagers Duped of 4 Lakh on SBI Loan Promise, Accused Trapped After Switching Off Phone
जिले की इछावर तहसील के ग्राम रूपादा में बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि भंवरा निवासी पिंटू परमार ने एसबीआई से छह-छह लाख रुपये का लोन दिलाने का भरोसा देकर करीब सात लोगों से लगभग चार लाख रुपये वसूल लिए। लोन नहीं मिलने और आरोपी के मोबाइल बंद करने के बाद ग्रामीणों ने खुद जाल बिछाया और उसे इछावर तहसील परिसर से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

लोन की जरूरत ने बढ़ाई मुश्किल
जानकारी के अनुसार रूपादा निवासी सुरेश, मुन्ना, बलराम, गोविंद, राजमल और मुकेश सहित करीब सात ग्रामीणों को खेती-किसानी, घरेलू जरूरतों और मवेशी खरीदने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी दौरान उनका संपर्क पिंटू परमार से हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी ने बैंक में अपनी पहुंच होने की बात कहते हुए आसानी से एसबीआई से प्रत्येक ग्रामीण को छह लाख रुपये का लोन दिलाने की बात कही। इसके लिए फाइल चार्ज और मोर्गेज फीस सहित अन्य खर्च बताए गए। ग्रामीणों के अनुसार इसी भरोसे में उन्होंने आरोपी को अलग-अलग समय पर रकम देना शुरू कर दिया। आरोप है कि प्रति व्यक्ति 54-54 हजार रुपये की किस्तों के रूप में कुल करीब चार लाख रुपये आरोपी को सौंपे गए।

रकम लेने के बाद बदल गया रवैया
ग्रामीणों का कहना है कि पैसे लेने के बाद आरोपी लगातार लोन स्वीकृत होने का भरोसा देता रहा। जब काफी समय बीत गया और लोन नहीं मिला तो ग्रामीणों ने उससे संपर्क किया। शुरुआत में वह कागजी प्रक्रिया का हवाला देता रहा लेकिन बाद में पैसे वापस मांगने पर कथित तौर पर साफ इनकार कर दिया। इसके बाद उसका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: सिया अध्यक्ष ने केंद्र और राज्य सरकार को लिखा पत्र, अब एसीएस पर काम में बाधा डालने का लगाया आरोप

ग्रामीणों ने बिछाया जाल
लगातार संपर्क टूटने के बाद ग्रामीणों को ठगी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने आरोपी को पकड़ने की रणनीति बनाई। ग्रामीणों ने किसी अन्य माध्यम से उससे संपर्क कर बताया कि वे बाकी तीन लाख रुपये देने के लिए तैयार हैं और वह रकम लेने इछावर आ जाए। पैसों की बात सुनकर आरोपी तहसील परिसर पहुंच गया। आरोपी के तहसील परिसर पहुंचते ही पहले से तैयार ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। मौके पर हंगामा होने के बाद ग्रामीणों ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस टीम के पहुंचने पर ग्रामीणों ने आरोपी पिंटू परमार को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पीड़ित ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर लिखित आवेदन भी दिया।

ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत पर वैधानिक कार्रवाई करने और उनकी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने मवेशी खरीदने और घरेलू जरूरतों के लिए रकम जुटाई थी। अब उनके सामने पैसा वापस पाने की बड़ी चिंता खड़ी हो गई है। मामले में इछावर थाना प्रभारी रामबाबू राठौर ने कहा कि मामले की पूरी जानकारी संबंधित अधिकारियों से लेकर शीघ्र ही वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि ग्रामीणों से कितनी राशि ली गई, लोन दिलाने के नाम पर क्या दस्तावेज या अन्य शुल्क लिए गए और इस पूरे मामले में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उज्जैन: भांग से शृंगार कर श्री गणेश के रूप में सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन, जानें आरती का समय

07 Oct 2026

भावना क्लार्क्स इन होटल के पास खोखों में लगी भीषण आग

07 Oct 2026

मामूली कहासुनी के बाद बैंसी में व्यक्ति को चाकू मारा, हालत गंभीर

07 Oct 2026

देहरादून: एमबीबीएस फर्जीवाड़े को लेकर समाजसेवी प्रदीप बहुगुणा ने उठाए सवाल

07 Oct 2026

मसूरी: पांडवाज की प्रस्तुतियों ने शरदोत्सव की शाम को बनाया यादगार

07 Oct 2026
विज्ञापन

Meerut: एमडीए की दीवार पर लिखा "यहां थूकना मना है", वहीं गुटखों की पीक से रंग दी पूरी दीवार

07 Oct 2026

मेरठ: व्यापारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया ज्ञापन

06 Oct 2026
विज्ञापन

मेरठ: मोहम्मद अकरम रज़ा ने एमएलसी स्नातक निर्वाचन के लिए किया नामांकन

06 Oct 2026

मेरठ: तीरंदाज नीरज चौहान को एशियाई खेल में पदक जीतने पर सम्मानित किया

06 Oct 2026

मेरठ: जली कोठी कोठी के वासियों ने लगाए अवैध रूप से दुकानें बनाने के आरोप

06 Oct 2026

मेरठ: टीपी नगर थाने से बागपत रोड वाला रास्ता बंद, सड़क निर्माण चल रहा

06 Oct 2026

कानपुर: डीसीपी ट्रैफिक ने एसी और स्लीपर बसों का जायजा लिया

06 Oct 2026

कानपुर: सपाइयों ने धरना-प्रदर्शन किया, पुतला फूंकने से रोकने पर पुलिस से भिड़े

06 Oct 2026

सहपऊ के गांव नगला सुखराम के आंगनबाड़ी केंद्र पर लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

06 Oct 2026

होके नीले पर सवार, खाटू नगरी से आया है कोई जादूगर भजन पर झूमे श्रद्धालु।

06 Oct 2026

हादसा: हरदा-बैतूल हाईवे पर नमकीन से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, पूरा माल जलकर राख; दूर से दिख रही थीं लपटें

06 Oct 2026

मांगों को लेकर आशा वर्कर का सीएचसी में प्रदर्शन

06 Oct 2026

हाथरस में सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

06 Oct 2026

ऊना: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में युकां ने किया प्रदर्शन

06 Oct 2026

शाहजहांपुर: रेलवे में आउटसोर्सिंग के विरोध में नरमू का प्रदर्शन

06 Oct 2026

शाहजहांपुर: पोस्टर प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

06 Oct 2026

पीलीभीत: डीएम आलोक कुमार ने निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का किया निरीक्षण

06 Oct 2026

टाइफाइड से छात्रा खुशी की मौत के बाद जागे विभाग, स्वास्थ्य विभाग ने जांच और दवा का छिड़काव शुरू कराया

06 Oct 2026

नूंह: रेवासन के पास रॉन्ग साइड से आ रहे कैंटर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

06 Oct 2026

राज्य स्तरीय स्कूल खेलों में गुरुग्राम की अंडर-19 जिम्नास्टिक टीम ने जीता स्वर्ण

06 Oct 2026

एमपी: निवाड़ी में रिश्तों का कत्ल, पिता ने दो माह की मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या की, नीम के नीचे दफनाया

06 Oct 2026

खंडवा: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह से 61 मोटरसाइकिलें बरामद, तीन मिनट में लॉक तोड़ जंगलों में छिपा देते थे

06 Oct 2026

मोहाली में सीएम के ओएसडी घुम्मन के घर करीब तीन घंटे चली सीबीआई की रेड

06 Oct 2026

भीलवाड़ा: तीन दिन से लापता दो मासूमों के शव खदान में मिले, घर से खेलने निकले थे दोनों बच्चे; डूबने की आशंका

06 Oct 2026

कानपुर: मंदाकिनी दीदी बोलीं- सर्वेंट लीडरशिप प्रबंधन के प्रथम उदाहरण हैं हनुमान

06 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed