फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Objections raised regarding the transparency of the selection process for 56 posts among 700 candidates

एमपी: पेंच टाइगर रिजर्व में गाइड भर्ती पर सवाल, 700 अभ्यर्थियों के बीच 56 पदों के चयन की पारदर्शिता पर आपत्ति

Wed, 07 Oct 2026 06:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 07 Oct 2026 06:24 PM IST
सार

पेंच टाइगर रिजर्व में 56 गाइड पदों की भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए हैं। करीब 700 अभ्यर्थियों की भर्ती में चयन मापदंड, प्राप्तांक और मेरिट प्रक्रिया सार्वजनिक करने की मांग की गई। अभ्यर्थियों ने परिवार और समग्र आईडी की जांच भी मांगी है।

 

विज्ञापन
Objections raised regarding the transparency of the selection process for 56 posts among 700 candidates
पेंच टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेंच टाइगर रिजर्व में 56 गाइड पदों की भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर अभ्यर्थियों ने बुधवार को सवाल उठाए। करीब 700 अभ्यर्थियों के बीच आयोजित इस भर्ती में चयन का आधार और सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक सार्वजनिक करने की मांग की गई। अभ्यर्थियों ने कर्माझिरी रेंजर कार्यालय पहुंचकर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

स्वजन के चयन पर उठाए सवाल
अभ्यर्थियों ने चयन सूची में अनियमितता की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि सूची में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें एक ही परिवार के दो सदस्यों का चयन हुआ है। अभ्यर्थियों ने मांग की कि विभाग अपने रिकॉर्ड के आधार पर संबंधित अभ्यर्थियों के वास्तविक पारिवारिक संबंधों और समग्र आईडी की स्थिति की जांच करे। अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि नियमों में एक परिवार या एक समग्र आईडी से केवल एक सदस्य के चयन का प्रावधान है, तो यह नियम सभी चयनित अभ्यर्थियों पर समान रूप से लागू होना चाहिए।

विज्ञापन


पढ़ें: अभिनेता राजपाल यादव की फिर बढ़ी मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट के बाद अब महू कोर्ट में पेशी, जानें क्या है मामला?

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन मापदंड सार्वजनिक करने की मांग
अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल सभी लोगों के प्राप्तांक सार्वजनिक करने की मांग की है। इसके साथ ही लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, स्थानीयता, गाइड के रूप में अनुभव और अन्य योग्यताओं के आधार पर दिए गए अंकों की जानकारी सार्वजनिक करने को कहा है।

अभ्यर्थियों के मुताबिक, अंतिम मेरिट सूची तैयार करने में अपनाए गए मापदंड सार्वजनिक होने से चयन का आधार स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं और संबंधित अभिलेखों को सुरक्षित रखने तथा चयन सूची पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए पर्याप्त समय देने की भी मांग की है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि जांच में नियमों की अनदेखी सामने आती है तो आवश्यक सुधार किया जाना चाहिए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में विवाद की स्थिति न बने। इस मामले में पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर पुनीत गोयल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed