फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   MP News:Water Crisis Deepens in Sehore: 50 Villages Suffer, Residents Struggle for Every Drop

सीहोर में पानी के लिए हाहाकार: 50 गांव बूंद-बूंद को तरसे, महिलाएं गड्ढों से भर रहीं गंदा पानी; कुएं भी सूखे

Mon, 18 May 2026 07:21 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 07:21 PM IST
MP News:Water Crisis Deepens in Sehore: 50 Villages Suffer, Residents Struggle for Every Drop
सीहोर जिले में गर्मी अपने चरम पर है और इसके साथ ही जल संकट ने भयावह रूप ले लिया है। हालात इतने विकट हो चुके हैं कि जिले के करीब 50 गांवों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सीहोर और इछावर क्षेत्र अब ड्राई कैटेगरी में शामिल हो चुके हैं। गांवों में नलजल योजनाएं जवाब दे चुकी हैं और हैंडपंप सूखने लगे हैं। खेतों के कुएं, ट्यूबवेल और अस्थायी जल स्रोत ही अब ग्रामीणों की अंतिम उम्मीद बने हुए हैं।

एक बाल्टी पानी के लिए दिनभर जंग
ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या अब रोजमर्रा की परेशानी नहीं, बल्कि जीवन-मरण का संकट बन गई है। महिलाएं और बच्चे सुबह से शाम तक पानी की तलाश में भटक रहे हैं। कई गांवों में लोग एक से दो किलोमीटर दूर जाकर गहरे कुओं में उतरने को मजबूर हैं। कपड़े से छानकर मटमैला पानी घर लाना अब उनकी मजबूरी बन चुका है। तपती दोपहरी में पानी की तलाश में भटकते इन चेहरों पर बेबसी साफ दिखाई देती है।

रामगढ़ पंचायत में दर्दनाक तस्वीरें
इछावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामगढ़ के अंतर्गत आने वाले पांगरी जंगल, कातापाठा और सहबड़ला आदिवासी मोहल्लों में हालात बेहद गंभीर हैं। यहां जल संकट ने ग्रामीणों की जिंदगी को कठिन बना दिया है। सरपंच प्रतिनिधि अशोक मीणा का कहना है कि कई बार जिला प्रशासन को आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक नलकूप खनन की मांग पूरी नहीं हुई। उनका कहना है कि गांव की महिलाएं गड्ढे खोदकर रिसते हुए पानी को इकट्ठा कर रही हैं। कई जगह गहरे कुओं में उतरकर जान जोखिम में डालनी पड़ रही है।

पढे़ं: ग्वालियर में भीषण आग, गोदाम धू-धू कर जला, जिम की मशीनें तक पिघलीं; बड़ा हादसा टला

‘गंदा पानी पी रहे, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं’
पांगरी गांव की कृपा बाई बताती हैं कि गांव के कुएं में गंदा और बदबूदार पानी है, जिसे छान-छानकर पीना पड़ रहा है। रामगढ़ की रेशम बाई, गौरी बाई, कोसा बाई और गायत्री बाई का कहना है कि जलस्तर इतना नीचे चला गया है कि पानी निकालना जानलेवा जोखिम बन गया है। उनकी आंखों में प्रशासन से सिर्फ एक ही सवाल है कि आखिर कब बुझेगी उनकी प्यास?

जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज
क्षेत्र के किसान एवं समाजसेवी एमएस मेवाड़ा ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पीएचई मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री से प्रभावित गांवों में नए नलकूप खनन की मांग की है। उनका कहना है कि कई गांवों में हालात विस्फोटक हो चुके हैं। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ सकता है। सीहोर तहसील के अमरोद, आलमपुरा और कुलांस क्षेत्र में भी जल संकट की गंभीर स्थिति बनी हुई है।

कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
बढ़ते संकट को देखते हुए कलेक्टर बालागुरू के. ने सभी सीएमओ, जनपद सीईओ और पीएचई अधिकारियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खराब हैंडपंपों और नलजल योजनाओं की तत्काल मरम्मत, नियमित मॉनिटरिंग और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

पीएचई का दावा-250 शिकायतों का निराकरण
पीएचई के कार्यपालन यंत्री प्रदीप सक्सेना ने माना कि भीषण गर्मी के चलते सीहोर और इछावर ड्राई कैटेगरी में पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि जिलेभर में अब तक 250 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। हैंडपंप सुधार, सिंगल फेस मोटर लगवाने और पाइपलाइन विस्तार जैसे कार्य किए जा रहे हैं।

लेकिन सवाल अब भी बाकी है...
सरकारी दावों के बीच गांवों की सच्चाई अब भी प्यास से तड़प रही है। मटमैला पानी पीते बच्चे, सिर पर मटके ढोती महिलाएं और सूखे कुओं के किनारे खड़े बुजुर्ग प्रशासन से राहत की आस लगाए बैठे हैं। सवाल यही है कि क्या राहत समय पर पहुंचेगी या प्यास यूं ही ग्रामीणों की जिंदगी पर कहर बनकर टूटती रहेगी?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने के विरोध में रायबरेली में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

18 May 2026

रायबरेली के लालगंज में महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

18 May 2026

गोंडा में अधिमास के पहले सोमवार को शिवालयों पर उमड़े श्रद्धालु

18 May 2026

लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने के विरोध में गोंडा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

18 May 2026

VIDEO: भाजपा प्रशिक्षण शिविर में सख्ती...नेताओं की लगेगी डिजिटल हाजिरी, रात में हुए गायब; तो मानी जाएगी अनुपस्थिति

18 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: यदि आपके बच्चे को भी है मोबाइल की लत, तो उसकी लंबाई रह जाएगी कम; जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

18 May 2026

VIDEO: मोबाइल-लैपटॉप का बढ़ता खतरा...हर तीसरे व्यक्ति में गर्दन-कमर दर्द, बच्चों की लंबाई रह जाएगी कम

18 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: पांटून पुल फेल... दयालबाग से पोइया घाट के बीच बनेगा पक्का पुल

18 May 2026

VIDEO: युवाओं में बढ़ रहा लकवा का खतरा.. तनाव, बीपी और खराब लाइफस्टाइल बन रही बड़ी वजह, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

18 May 2026

VIDEO: विवि में 55 विषय में पीएचडी, जल्द करें आवेदन

18 May 2026

VIDEO: विश्वविद्यालय की नई प्रवेश नियमावली छात्र विरोधी, मंत्री से शिकायत

18 May 2026

VIDEO: जेईई एडवांस्ड 2026...भौतिकी और गणित ने छुड़ाए पसीने, केमिस्ट्री रही आसान; पहले से कठिन था पेपर

18 May 2026

VIDEO: प्रतिबंध के बावजूद यमुना में मौत से खेल रहे बच्चे, पुलिस की सख्ती के दावों की खुली पोल

18 May 2026

VIDEO: कस्तूरबा विद्यालय खंदौली में खामियां, बरौली अहीर की व्यवस्था मिली ठीक

18 May 2026

VIDEO: आगरा में अधिवक्ताओं का हंगामा, पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

18 May 2026

अमर उजाला संवादः नवजोत सिंह सिद्धू बोले- जीवन में दया का पात्र नहीं बनना चाहिए, डटकर समस्याओं का सामना करें

18 May 2026

अमर उजाला संवादः नवजोत सिंह सिद्धू बोले- जीवन में डर की जगह न हो, वर्तमान में जिएं

18 May 2026

VIDEO: पंचायत चुनाव को लेकर प्रदर्शन, कहा- चुनाव न होने पर प्रधानों को ही मिले ताकत

18 May 2026

VIDEO: पंचायत चुनाव व ईवीएम व्यवस्था को लेकर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रेसवार्ता

18 May 2026

अयोध्या में रैली निकालकर हाइपरटेंशन के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

18 May 2026

पंजाब-चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, 43°C पार पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट

Meerut: बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, डीएम कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन

18 May 2026

Meerut: सीडीओ नूपुर गोयल ने सराफा व्यापारियों के साथ की बैठक, बाजार की समस्याओं पर हुई चर्चा

18 May 2026

Baghpat: सपा प्रवक्ता पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग, ब्राह्मण और विश्वकर्मा समाज ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

18 May 2026

Video: दोहरे सुरक्षा घेरे में नगर निगम की ईवीएम; सीसीटीवी से लाइव निगरानी, 31 को होगी मतगणना

18 May 2026

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बस्तर के नए अध्याय की शुरुआत, जगदलपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

18 May 2026

अमृतसर में ड्रग्स और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हेरोइन और सात पिस्ताैल के साथ एक गिरफ्तार

18 May 2026

Video: चुनावी शोर में गूंजी मौन प्रार्थना: जब तक मां की जीत का एलान नहीं हुआ, हाथ जोड़े मतगणना केंद्र के बाहर खड़ी रही बेटी वैष्णवी

18 May 2026

VIDEO: 69000 शिक्षा भर्ती अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर रेंगते हुए शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर पहुंचे

18 May 2026

नकली दूध व पनीर के खिलाफ दोधी यूनियन का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर सड़क पर बहाया दूध

18 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed