फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Police's Big Crackdown: 5 Vehicles Loaded with Copper Scrap Worth Rs 2 Crore Seized

तांबा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: दो करोड़ रुपये के तांबे स्क्रैप से भरे पांच वाहनों के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 11:06 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2026 11:06 PM IST
सार

उज्जैन पुलिस ने रणकेश्वर मंदिर के पास कार्रवाई कर तांबे के स्क्रैप से भरे पांच लोडिंग वाहन जब्त किए। करीब 11 टन स्क्रैप और वाहनों की अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये बताई गई है। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पांच चालकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस माल के स्रोत की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Ujjain Police's Big Crackdown: 5 Vehicles Loaded with Copper Scrap Worth Rs 2 Crore Seized
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

उज्जैन जिले में अवैध गतिविधियों और संदिग्ध मामलों पर नकेल कसते हुए उज्जैन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तांबे के चूरे स्क्रैप से भरे पांच लोडिंग वाहनों को पकड़ा है। जब्त किए गए वाहनों और उनमें भरे माल की कुल अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली खास सूचना के आधार पर रणकेश्वर मंदिर के पास ब्रिज के नीचे यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए पांचों टाटा एस लोडिंग वाहनों के चालकों से जब माल से संबंधित वैध बिल, बिल्टी और परिवहन दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी वैध कागजात या संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद चोरी के माल के संदेह में पुलिस ने माल और वाहनों को विधिवत जब्त कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ट्रैफिक और जर्जर सड़कों पर हाईकोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी, कहा- शिकायतें तो दर्ज हो रही, समाधान कहां है?
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि पुलिस ने श्री हरिओम धर्मकांटा पर टाटा एस (MP-09-AX-5704): वजन - 4,165 किलोग्राम, टाटा एस गोल्ड (नया वाहन, बिना नंबर): वजन - 2,335 किलोग्राम, टाटा एस गोल्ड (MP-09-AJ-2175): वजन - 4,035 किलोग्राम, टाटा एस गोल्ड (MP-09-BK-4988): वजन - 2,965 किलोग्राम, टाटा एस गोल्ड (MP-09-BR-4162): वजन - 3,075 किलोग्राम है पांचों वाहनों का कुल ग्रॉस वजन 16,575 किलोग्राम है, जिसमें लगभग 11 टन तांबे का स्क्रैप (कीमत करीब 2 करोड़ रुपए) शामिल है।

पुलिस ने मौके से पांचों वाहन चालकों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान सुरेश पिता मोहनलाल सोलंकी (निवासी - इंदौर), राहुल पिता राधेश्याम चौहान (निवासी - इंदौर), शंकर पिता कैलाश सिंह ढाला (निवासी - इंदौर), रामकिशन पिता मांगीलाल पंवार (निवासी - इंदौर), विनायक पिता रमेश राठौर (निवासी - इंदौर) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(1)(e)/106 के तहत इस्तगासा पंजीबद्ध कर लिया है। जब्त वाहनों और माल को थाने में सुरक्षित रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि यह तांबे का चूरा कहां से लाया गया था और इसके तार किन चोरियों या अवैध नेटवर्क से जुड़े हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed