{"_id":"68b6f0081d3cfc129b0bd1d7","slug":"looted-lakhs-of-rupees-by-luring-them-with-promise-of-getting-treasure-khandwa-news-c-1-1-noi1224-3357459-2025-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa : गड़ा धन मिलने का दिया लालच, फिर सोने के सिक्के दिखाकर कर दी लाखों की लूट; ऐसे बुना था खौफनाक जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa : गड़ा धन मिलने का दिया लालच, फिर सोने के सिक्के दिखाकर कर दी लाखों की लूट; ऐसे बुना था खौफनाक जाल
एमपी के खंडवा जिले के हरसूद थाना अंतर्गत रविवार को 17 लाख 50 हजार रुपए की लूट का मामला सामने आया था, जिसके चार आरोपियों को हरसूद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पहले तो छत्तीसगढ़ रायपुर के एक ऑटो डील व्यापारी को 50 लाख रुपये का गड़ा हुआ सोना मिलने का बताते हुए, उसे करीब 20 लाख रुपये में देने का लालच दिया, जिसके बाद उन्होंने आधे-आधे ग्राम के कुछ सोने के टुकड़े भी सबूत के तौर पर व्यापारी और उसके साथियों को दिए।
आरोपियों ने हथियारों से हमला फरार हो गए
भरोसा होने पर बीस लाख रुपये में सौदा तय हुआ, और रायपुर से आये चार लोग करीब 18 लाख रुपए नगद लेकर हरसूद क्षेत्र के जंगल में आरोपियों से मिलने पहुंचे। जहां पहले तो एक आरोपी ने थैली में सोने के सिक्के दिखाकर पैसे मांगे। और जब पैसे लेकर तय जगह पर व्यपारी के साथी पहुंचे, तो अचानक झाड़ियों में छिपे तीन अन्य आरोपियों ने हथियारों से हमला कर रुपए लूट कर फरार हो गए ।
चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूला
इधर घटना सामने आते ही हरसूद थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके साथियों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
50 लाख रुपए का सोना 20 लाख में देना तय किया था
वहीं, इस मामले का खुलासा करते हुए खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि, करीब 18 लाख रुपए की लूट का ये मामला था, जिसमें हरसूद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रायपुर छत्तीसगढ़ के कुछ लोगों को गड़ा हुआ धन सोना चांदी अपने पास होने की बात कहकर झांसे में लिया था। उन्हें 50 लाख रुपए का सोना 20 लाख में देना तय किया था। लेकिन जब ये लोग पैसा लेकर जंगल पहुंचे तो इन्हे एक थैले में कुछ सिक्के दिखाकर पूरा पैसे देने पर सोना देने की बात कही।
हाथ में तलवार कुल्हाड़ी लेकर आये और हमला कर दिया
जैसे ही आरोपियों ने पैसा हाथ में लिया, पीछे से इनके ओर साथी हाथ में तलवार कुल्हाड़ी लेकर आये और हमला कर दिया। इस पर सोना लेने आए लोग जान बचाकर वहां से भागे, और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद हरसूद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 लाख रुपए नगद और मोबाइल बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपियों को रिमांड पर पर लेकर और भी ऐसी घटनाओं की पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।