{"_id":"6736d9c18c097efb21002a19","slug":"khargone-police-harvested-illegal-ganja-crops-in-the-fields-and-seized-worth-rs-30-lakh-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2318289-2024-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khargone Crime News: 'माल' के लिए पुलिस बनी मजदूर, दिनभर खेतों में काम कर काटी फसल, इतने लाख का गांजा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone Crime News: 'माल' के लिए पुलिस बनी मजदूर, दिनभर खेतों में काम कर काटी फसल, इतने लाख का गांजा जब्त
खरगोन जिला पुलिस ने अवैध गांजे की खेती को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस की टीमों ने दूर-दराज के मुश्किल भरे रास्तों पर चलते हुए खेतों में उगाए गए गांजे के पौधों को जब्त किया है। दिनभर चली इस कार्रवाई के बाद शाम तक करीब 750 अवैध गांजे के पौधे पुलिस ने जब्त किए हैं, जिनका वजन करीब 6 क्विंटल बताया जा रहा है। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजा उगाने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। इसके अलावा, पुलिस ने एक गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। कुल तीन मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए हैं।
खरगोन पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में उगाई जा रही अवैध गांजे की खेती और तस्करी के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। यह गांजे की फसल महाराष्ट्र के सीमावर्ती गांवों के कपास और अरहर के खेतों के बीच में बोई गई थी। फसल काफी दूर-दराज के क्षेत्रों में उगाई गई थी, जहां तक पहुंचने में पुलिस टीमों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके पुलिस ने ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया और अवैध गांजे के 750 पौधे जब्त किए। इसमें चैनपुर थाना पुलिस ने करीब 700 पौधे और भीकनगांव पुलिस ने 50 पौधे अवैध गांजे के जब्त किए हैं। अवैध गांजे के इन पौधों का वजन करीब 6 क्विंटल से ज्यादा है, और कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, हालांकि एक आरोपी फरार है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को इस मामले में नशे के बड़े नेटवर्क के शामिल होने की आशंका है। इस कार्रवाई के बाद माफियाओं में भी हड़कंप मचा हुआ है।
खरगोन एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि खरगोन पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। जिसके तहत अवैध गांजे की खेती करने वाले और तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें भीकनगांव, चैनपुर थाना और महाराष्ट्र सीमा से लगे हुए हेला पडावा क्षेत्र से 6 क्विंटल गांजा जब्त किया गया है। दो व्यक्तियों के खिलाफ गांजे की खेती करने और एक आरोपी पर तस्करी करने का केस दर्ज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।