फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   BJP hits back at High Court decision on OBC reservation

ओबीसी आरक्षण पर सियासी संग्राम: भाजपा बोली- कमलनाथ की आधी-अधूरी तैयारी का खामियाजा भुगत रहा पिछड़ा वर्ग

Sat, 10 Oct 2026 07:51 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 07:51 AM IST
BJP hits back at High Court decision on OBC reservation

मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सियासी घमासान तेज हो गया है। जबलपुर हाईकोर्ट द्वारा ओबीसी आरक्षण से जुड़े मामले में सरकार की याचिका खारिज किए जाने के बाद कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने इस पूरे मामले के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में बिना पर्याप्त तैयारी के ओबीसी आरक्षण का मुद्दा आगे बढ़ाया गया, जिसका खामियाजा आज प्रदेश और पिछड़े वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश की प्रति मिलने के बाद राज्य सरकार उसकी समीक्षा करेगी और ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगी।

'झूठ बोलना कांग्रेस की पुरानी आदत'
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा देर रात खंडवा पहुंचे। यहां मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भ्रम फैलाना और झूठ बोलना कांग्रेस की पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि अदालत में जो स्थिति बनी है, उसके लिए कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जिम्मेदार हैं। शर्मा ने कहा कि वर्ष 2019 में कमलनाथ की सरकार थी। उस समय बिना पूर्व तैयारी के ओबीसी आरक्षण का मुद्दा आगे बढ़ाया गया। आज उसी आधी-अधूरी तैयारी का दुष्परिणाम मध्य प्रदेश और पूरे पिछड़े वर्ग को भुगतना पड़ रहा है।

पढ़ें: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 27% आरक्षण रद्द; 13% होल्ड पदों पर तीन महीने में होगी भर्ती

भाजपा ने गिनाए ओबीसी वर्ग के लिए किए गए काम
सुरेंद्र शर्मा ने कांग्रेस पर पिछड़े वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 1955 में डीबी कालेलकर समिति का गठन किया गया था, लेकिन कांग्रेस ने कई दशकों तक उसकी सिफारिशों पर विचार नहीं किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया। शर्मा ने मंडल आयोग की सिफारिशों का जिक्र करते हुए कहा कि इन्हें केंद्र में वीपी सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान लागू किया गया था, जिसे भाजपा का समर्थन प्राप्त था।

'भाजपा ने मध्य प्रदेश को दिए चार ओबीसी मुख्यमंत्री'
कांग्रेस की कथनी और करनी पर सवाल उठाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा ने उमा भारती, बाबूलाल गौर, शिवराज सिंह चौहान और डॉ. मोहन यादव के रूप में चार पिछड़े वर्ग के नेताओं को मुख्यमंत्री बनाया है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि उसने अब तक प्रदेश में किसी पिछड़े वर्ग के नेता को मुख्यमंत्री बनाया है या नहीं। शर्मा ने हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद ओबीसी वर्ग को 18 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है।

आदेश की प्रति मिलने पर समीक्षा करेगी मोहन सरकार
जबलपुर हाईकोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि फैसला सरकार के पक्ष में नहीं आया है, लेकिन सरकार अभी आदेश की प्रति मिलने का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि आदेश की प्रति उपलब्ध होने के बाद उसका विस्तार से अध्ययन और समीक्षा की जाएगी। शर्मा ने कहा कि जिस वर्ग का जो अधिकार है, उसकी रक्षा डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पानीपत: राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

10 Oct 2026

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए फिट कांगड़ा 2026 का शानदार आगाज, नाटी डांस ने बांधा समां

10 Oct 2026

राम के राजतिलक की तैयारी से कोप भवन में पहुंची कैकेयी, VIDEO

09 Oct 2026

खुटहा मोनस में ग्राम चौपाल, बीडीओ ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, VIDEO

09 Oct 2026

ग्रामीणों और भक्तों ने श्रमदान से दुरुस्त कराया क्षतिग्रस्त रपटा, VIDEO

09 Oct 2026
विज्ञापन

नवरात्र से पहले विधायक रत्नाकर मिश्रा ने विंध्याचल के घाटों और गलियों का किया निरीक्षण; VIDEO

09 Oct 2026

एनएचएम संविदा कर्मचारियों का दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, VIDEO

09 Oct 2026
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते हुए विवाद में पिंकी हत्या, ढाई महीने बाद खुलासा, राजेश गिरफ्तार, रिंकू की तलाश

09 Oct 2026

लखनऊः पलासियों मॉल में हुआ ड्रोन शो, आसमान में बना भारत का नक्शा

09 Oct 2026

सीजेपी के प्रोटेस्ट के चलते मेट्रो स्टेशन बंद, लोगों घर जाने में परेशानी

09 Oct 2026

लखनऊ: ट्रेन कैंसिल होने के बाद बसों पर भी संकट, आलमबाग में नहीं दिखीं दिल्ली की बस

09 Oct 2026

दिल्ली के पटेल चौक पर मेट्रो का गेट बंद करते सीआईएसएफ के जवान

09 Oct 2026

फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर में राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता की शुरुआत

09 Oct 2026

दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर गुरुग्राम के मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई सुरक्षा

09 Oct 2026

उत्तर पूर्वी दिल्ली में नवरात्रों में नहीं खुलेगी मीट की दुकानें

09 Oct 2026

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का बुनियादी ढांचा छोटा, यात्रियों को होती है परेशानी

09 Oct 2026

पलवल में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू, 23 टीमों के 850 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

09 Oct 2026

पलवल में सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच

09 Oct 2026

कानपुर में सरकारी स्कूलों का बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट, मुद्दसिर बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

09 Oct 2026

कानपुर में साइबर ठगों का बड़ा स्ट्राइक, जाजमऊ के जूता कारोबारी से 2.66 करोड़ ठगे

09 Oct 2026

कानपुर में CM ग्रिड योजना में लापरवाही, जाजमऊ के खट्टा-मीठा चौराहे पर खुला छोड़ा गड्ढा

09 Oct 2026

कानपुर में KDA से डिफेंस कॉलोनी जाने वाली सड़क खस्ताहाल

09 Oct 2026

मसूरी शरदोत्सव में पहुंचे कैबिनेट मंत्री, कहा- यह लोक संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम

09 Oct 2026

मसूरी शरदोत्सव: टाउन हॉल के बाहर युवकों के बीच जमकर हुई मारपीट

09 Oct 2026

मसूरी शरदोत्सव: स्टार नाइट कार्यक्रम में लोक गायिका रेशमा शाह के गीतों पर थिरके कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

09 Oct 2026

जंपर जोड़ते समय सब-स्टेशन ऑपरेटर की दर्दनाक मौत, जेई समेत 5 पर मुकदमा दर्ज

09 Oct 2026

एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतकर लौटीं नेहा, पति सुनील बोले- पत्नी ने देश का नाम रोशन किया

09 Oct 2026

मेरठ: सदर में निकली शिव बरात, कल से भैंसाली मैदान में रामलीला का मंचन शुरू

09 Oct 2026

मेरठ: रजबन बड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची ज्योत, महिलाओं ने किया धार्मिक गीतों पर नृत्य

09 Oct 2026

मेरठ: सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर में रामलीला का मंचन

09 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed