फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   Four-Times Compensation Announced, Farmers End Protest Over Thandla-Timrawani Four-Lane Project

Jhabua News: चार गुना मुआवजे की घोषणा के बाद किसानों का आंदोलन समाप्त, सीएम से वर्चुअल चर्चा के बाद बनी सहमति

Mon, 24 Aug 2026 08:27 PM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2026 08:27 PM IST
Four-Times Compensation Announced, Farmers End Protest Over Thandla-Timrawani Four-Lane Project

थांदला से टिमरवानी के बीच बन रहे 80.45 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग के मुआवजे को लेकर पिछले पांच दिनों से चल रहा किसानों का आंदोलन आखिरकार समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ आंदोलनकारी किसानों की वर्चुअल चर्चा के बाद चार गुना मुआवजा देने की घोषणा की गई। सरकार की घोषणा से संतुष्ट किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया और आंदोलन समाप्ति की घोषणा की।

करीब 3,839 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस महत्वाकांक्षी फोरलेन परियोजना के दायरे में 50 से अधिक गांव आ रहे हैं। परियोजना के लिए कुल 155.579 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। मुआवजा वितरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लेकिन भूमि के मूल्यांकन और मिलने वाले मुआवजे को लेकर किसानों में लंबे समय से असंतोष बना हुआ था। किसान अधिग्रहित जमीन के बदले चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के बैनर तले आंदोलन कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- किसानों के तेवर: मंत्रियों से मुलाकात के बाद भी आंदोलन जारी, 18 जिलों के लोगों के साथ झाबुआ घेरने की चेतावनी

पांच दिन से कलेक्ट्रेट में डटे थे किसान
गुरुवार से किसानों ने झाबुआ कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। आंदोलन के दौरान राजनीतिक सरगर्मी भी तेज रही। कांग्रेस और भाजपा के स्थानीय नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों से चर्चा की और उनकी मांगों को लेकर समर्थन जताया। प्रदेश सरकार की मंत्री निर्मला भूरिया एवं नागरसिंह चौहान ने भी किसानों को मुख्यमंत्री से चर्चा कराकर समस्या का उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया था।

धरना स्थल से सीधे किसानों से जुड़े मुख्यमंत्री
आंदोलन के निर्णायक दौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर आंदोलनकारी किसानों से सीधे वर्चुअल संवाद की व्यवस्था की गई। इसके लिए धरना स्थल पर बड़ा टीवी स्क्रीन लगाया गया, जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री किसानों से सीधे जुड़े और उनकी बात सुनी।

वर्चुअल चर्चा के दौरान चार गुना मुआवजा देने की घोषणा किए जाने के बाद किसानों में संतोष देखने को मिला। भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलसिंह आंजना सहित प्रदेश एवं मालवा प्रांत की टीम के पदाधिकारी भी इस दौरान धरना स्थल पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भारतीय किसान संघ ने आंदोलन समाप्त करने की आधिकारिक घोषणा की। इसके साथ ही पिछले पांच दिनों से चल रहा किसानों का धरना समाप्त हो गया और किसान अपने घरों की ओर लौट गए। सरकार के फैसले को किसानों की मांगों की दिशा में महत्वपूर्ण समाधान के रूप में देखा जा रहा है।

 
सीएम डॉ. मोहन यादव से वर्चुअल चर्चा के बाद बनी सहमति
सीएम डॉ. मोहन यादव से वर्चुअल चर्चा के बाद बनी सहमति
 
सीएम डॉ. मोहन यादव से वर्चुअल चर्चा के बाद बनी सहमति
सीएम डॉ. मोहन यादव से वर्चुअल चर्चा के बाद बनी सहमति
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हिसार: स्कॉर्पियो की कैंटर से हुई टक्कर में चालक की मौत, एक घायल

24 Aug 2026

हमीरपुर में भाजपा का प्रदर्शन, विजय अग्निहोत्री बोले- कांग्रेस सरकार में विकास की गति प्रभावित

नोएडा: सोमवार को बारिश के बीच जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, बच्चों में सर्दी-जुकाम के 100 से अधिक मामले

24 Aug 2026

यमुनानगर: नशे पर पुलिस का शिकंजा, 6200 प्रतिबंधित दवाइयों और 30 ग्राम हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

24 Aug 2026

पिंडर नदी के कटाव से ऐरठा गांव को खतरा

24 Aug 2026
विज्ञापन

हमीरपुर: अनीता वर्मा बोलीं- जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हिंदुत्व के मुद्दे उठाती है भाजपा

मंडी: नाचन-सराज में शुरू हुई बरसाती मटर की बिजाई, 30 हजार हेक्टेयर में लहलहाएगी फसल

24 Aug 2026
विज्ञापन

कुल्लू: एचआरटीसी पेंशनरों की 700 करोड़ की देनदारियां, सुरेंद्र सूद बोले- भुगतान में सरकार कर रही आनाकानी

24 Aug 2026

एएमयू शिक्षकों का जमीन बचाने को प्रदर्शन, शताब्दी द्वार पर नोकझोंक

24 Aug 2026

सावन के अंतिम सोमवार को अलीगढ़ की तालानगरी पर भंडारे का आयोजन

24 Aug 2026

स्कूल में लगी पुलिस की पाठशाला, छात्रों को पढ़ाया गया कानून का पाठ

24 Aug 2026

मंडी: लडभड़ोल कॉलेज में वार्षिक पत्रिका 'विद्यार्थी दर्पण' का विमोचन

24 Aug 2026

लखनऊ में रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर जूनियर असिस्टेंट के अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

24 Aug 2026

Video: ब्रिक्स एकेडमिक फोरम में वैश्विक चुनौतियों पर मंथन

24 Aug 2026

मोहाली निगम हाउस की बैठक में हंगामे के बीच कई अहम प्रस्ताव मंजूर

24 Aug 2026

Video: भैंसों की नीलामी के विरोध में नगर निगम पहुंचे मालिक, सपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

24 Aug 2026

सोनीपत: ढाबा संचालक नरेंद्र के शव को लेकर नेशनल हाईवे 44 पर बैठे ग्रामीण, कुंडली बॉर्डर पर किया NH-44 जाम

24 Aug 2026

Video: भैंसों की नीलामी स्थगित करने की मांग, सपा विधायक और पार्षदों ने नगर निगम अधिकारियों से की मुलाकात

24 Aug 2026

Video: अपने पुराने स्कूल पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, यादें हुईं ताजा

24 Aug 2026

Video: कार्यालय पर ही नजरबंद किए गए ऋषि कुमार त्रिवेदी

24 Aug 2026

Video: लखनऊ में निष्प्रयोज्य पंचायत भवन में चल रहा है आंगनबाड़ी केंद्र

24 Aug 2026

Video: भैंसों की नीलामी के विरोध में नगर निगम मुख्यालय पर सपा यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन

24 Aug 2026

Video: काकोरी शीतला माता मंदिर पहुंचे सोहेलदेव आर्मी अध्यक्ष, आरोपों पर जताई नाराजगी

24 Aug 2026

शिमला: चौड़ा मैदान में टैक्सी ऑपरेटरों का प्रदर्शन, पंजाब से भी पहुंचे प्रतिनिधि; सीएम-डिप्टी सीएम के खिलाफ नारेबाजी

24 Aug 2026

नोएडा में सुबह से बारिश, 32 डिग्री तापमान से मौसम हुआ सुहावना

24 Aug 2026

VIDEO: मेट्रो की साइट से 45 क्विंटल सरिया चोरी, पुलिस जांच में जुटी

24 Aug 2026

VIDEO: दुकानदार ने किया हमला, चाकू गाल में फंसा लेकर अस्पताल पहुंचा युवक

24 Aug 2026

VIDEO: सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी से साइबर ठगी के 14.80 लाख रुपये वापस

24 Aug 2026

VIDEO: चोरी की कार खरीदकर बिहार-झारखंड में शराब तस्करी, तीन गिरफ्तार

24 Aug 2026

VIDEO: राज चौहान हत्याकांड...जेल से छूटे आरोपी ने मां और भाई को धमकाया

24 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed