{"_id":"69412920d5bbe476ef0276c4","slug":"youth-murdered-by-cutting-neck-with-sharp-weapon-damoh-news-c-1-1-noi1223-3739909-2025-12-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: घर के सामने ही युवक की धारदार हथियार से गर्दन काट कर हत्या, सुबह खून से लथपथ मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: घर के सामने ही युवक की धारदार हथियार से गर्दन काट कर हत्या, सुबह खून से लथपथ मिली लाश
दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र आने वाले सेमरा मढिया गांव में 24 वर्ष युवक की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार देर रात की है। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और शव देखकर रो पड़े। तत्काल नोहटा पुलिस को अवगत कराया। एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी और एफएसएल की टीम भी गांव पहुंच गई है। मामले की सूक्ष्मता से जांच की गई।
जानकारी के अनुसार छत्रसाल सिंह लोधी (24) निवासी ग्राम सेमरा मडिया सोमवार रात अपने घर के बाहर अलाव सेक रहा था और मंगलवार सुबह उसका शव घर के नजदीक ही खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ मिला। जैसे भी ग्रामीणों ने लाश देखी तो तत्काल ही पुलिस को सूचना दी गई। युवक की गर्दन पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। गर्दन आधे से ज्यादा कट चुकी है। घटना की जानकारी लगाती ही नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। परिजन अभी कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है। उन्होंने केवल इतना बताया कि बेटा घर के सामने ही आग सेक रहा था और सुबह उसकी लाश खून से शनि हालत में मिली है। एसपी सोमवंशी घटना स्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि 24 वर्षीय युवक की देर रात अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना का कारण अभी अज्ञात बना हुआ है पुलिस सभी तत्वों पर बारीकी से जांच कर रही है। एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया ने बताया हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे सागर से एफएसएल की टीम भी जांच करने पहुंची है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।