{"_id":"677cb1d1bad451a2730766bf","slug":"damoh-cold-winds-increased-the-chill-mercury-dropped-by-25-degrees-people-were-warming-themselves-by-the-bonfire-even-during-the-day-fog-had-covered-the-place-with-a-white-sheet-damoh-news-c-1-1-noi1223-2495215-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: घना कोहरा छाया, सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, 2.5 डिग्री गिरा पारा, दिन में भी अलाव का सहारा ले रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: घना कोहरा छाया, सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, 2.5 डिग्री गिरा पारा, दिन में भी अलाव का सहारा ले रहे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:12 PM IST
Link Copied
दमोह जिले में सर्द हवा चलने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम यह है कि दिन में भी लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा रहा है। मंगलवार सुबह भी शहर में कोहरा छाया रहा। आठ बजे तक कोहरा हटने के बाद आसमान में बादल छाए गए। शहर में दिन का तापमान 24 घंटे में 2.5 डिग्री गिर गया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया था। अब पड़ रही कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए लोग दिन में भी अलाव का सहारा ले रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार चार-पाच दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26.1 से 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.7 से 10.8 डिग्री के बीच रह सकता है। अधिकतम सापेक्षित आर्द्रता 78 से 85 प्रतिशत एवं न्यूनतम सापेक्षित आर्द्रता 53-59 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है। सर्द हवा भी जारी रहेगी। बता दें कि एक सप्ताह पहले हुई बारिश के बाद शहर में अचानक से ठंड बढ़ गई है। जबकि दिसंबर के पूरे महीने में इतनी ठंड नहीं थी। लेकिन, अब लोगों को कड़ाके की सर्दी का अहसास हो रहा है।
सरसों में देखा जा रहा रसचूसक का प्रकोप
कृषि मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, सरसों की फसल में रसचूसक का प्रकोप देखा जा रहा है। इसके नियंत्रण के लिए थायोमेथाक्साम 25 डब्लूजी 250 ग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें। भटा फसल में भेदक कीट का प्रकोप देखने में आ रहा है। इसके लिए फिरोमेन ट्रेप लगाकर वयस्क कीटों को नष्ट करें, इसके लिए 20 फिरोमेन ट्रेप प्रति हेक्टेयर लगाएं। चना व मसूर की फसल में इल्ली के नियंत्रण के लिए इमामेक्टिन बेंजोएट 5 प्रतिशत एसजी 100 ग्राम प्रति एकड़ के दर से छिड़काव करें। शुष्क मौसम को देखते हुए किसान रबी फसलों में खरपतवार नाशी और कीटनाशी का छिड़काव करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।