{"_id":"67cabd421fc9e51914040c3a","slug":"a-woman-was-selling-nilgai-meat-in-the-city-police-recovered-30-kg-of-nilgai-meat-bhind-news-c-1-1-noi1227-2700491-2025-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhind News: शहर में महिला बेच रही थी नील गाय का मीट, पुलिस ने 30 किलो मीट किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind News: शहर में महिला बेच रही थी नील गाय का मीट, पुलिस ने 30 किलो मीट किया बरामद
भिंड शहर में भवानीपुरा के सरोज नगर में एक महिला द्वारा गुपचुप तरीके से प्रतिबंधित नील गाय का मीट बेचा जा रहा था। आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार किया। इस दौरान फॉरेस्ट टीम ने मकान में छिपाकर रखा, लगभग 30 किलो नील गाय का मीट बरामद किया।
फॉरेस्ट रेंजर बसंत शर्मा ने बताया कि शहर के सरोज नगर में रहने वाली काजल नाम की महिला द्वारा प्रतिबंधित नील गाय का मीट बेचा जा रहा था। मौके पर पहुंची फॉरेस्ट टीम ने उसके कमरे से लगभग 30 किलो नील गाय का मीट जब्त किया है। सरोज नगर में नील गाय का मीट बेचे जाने की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। घटनाक्रम की जानकारी लगने पर डीएसपी हेडक्वॉर्टर दीपक तोमर, टीआई सिटी कोतवाली बृजेंद्र सिंह सेंगर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हंगामा शांत कराया।
गिरफ्तार महिला काजल ने पूछताछ में वन विभाग की टीम को बताया कि यह मीट वह कुछ लोगों से लेकर आई है, इसको लेकर वन विभाग मीट उपलब्ध कराने वालों को तलाश कर रही है। फॉरेस्ट रेंजर ने बताया कि बीते साल भी काजल को नील गाय का मीट बेचने के मामले में पकड़ा गया था।उसके बाद वह न्यायालय से जमानत लेकर बाहर आ गई थी। अब दोबारा उसे इसी अपराध में पकड़ा है। इस मामले में वन विभाग द्वारा पकड़ी गई महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।