{"_id":"6a9069441f28dd56520c45a3","slug":"accused-escapes-in-handcuffs-while-being-taken-to-jail-in-barwani-two-police-personnel-injured-after-jumping-off-the-motorcycle-barwani-news-c-1-1-noi1434-4659206-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बड़वानी: जेल ले जाते समय हथकड़ी समेत भागा आरोपी, बाइक से कूदने पर दो पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़वानी: जेल ले जाते समय हथकड़ी समेत भागा आरोपी, बाइक से कूदने पर दो पुलिसकर्मी घायल
बड़वानी जिले के राजपुर में गुरुवार शाम करीब 6.20 बजे पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया। जुलवानिया पुलिस ने शुभम पिता सुभाष निवासी जुलवानिया के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की थी। आरोपी को राजपुर एसडीएम कार्यालय में पेश किया गया था, जहां से उसे जिला जेल बड़वानी भेजने का आदेश दिया गया। आदेश के बाद दो पुलिसकर्मी आरोपी शुभम को बाइक पर बीच में बैठाकर जिला जेल बड़वानी ले जा रहे थे। इसी दौरान कारंजा चौराहे के पास आरोपी ने अचानक चलती बाइक से छलांग लगा दी और मौके से फरार हो गया।
बाइक गिरने से घायल हुए दो पुलिसकर्मी
आरोपी के अचानक बाइक से कूदने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बड़वानी में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अभिरक्षा से भागने के मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने तलाश के लिए लगाई टीमें
थाना जुलवानिया से धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार आरोपी शुभम पिता सुभाष उम्र 22 वर्ष निवासी जुलवानिया को एसडीएम के आदेश से केंद्रीय जेल बड़वानी दाखिल करने के लिए दो जवान लेकर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार शिवशंकर होटल बड़वानी के सामने आरोपी मोटरसाइकिल से कूदकर भाग गया। बाइक गिरने से दोनों जवानों को चोट आई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।