{"_id":"6a44ac625f0de0074003a53a","slug":"video-una-rampur-khad-alternative-road-washed-away-heavy-vehicles-risk-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ऊना में बारिश से रामपुर खड्ड उफनी, वैकल्पिक कच्चा मार्ग बहा; जान जोखिम में डालकर गुजर रहे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ऊना में बारिश से रामपुर खड्ड उफनी, वैकल्पिक कच्चा मार्ग बहा; जान जोखिम में डालकर गुजर रहे भारी वाहन
ऊना जिले में हुई बारिश के बाद संतोषगढ़ सड़क मार्ग पर स्थित रामपुर खड्ड का जलस्तर बढ़ गया, जिससे प्रशासन की ओर से भारी वाहनों के लिए बनाया गया वैकल्पिक कच्चा रास्ता बह गया। इसके बावजूद ट्रक और अन्य भारी वाहन चालक जान जोखिम में डालकर खड्ड पार कर रहे हैं।
बरसात की शुरुआत के साथ ही अस्थायी व्यवस्था ध्वस्त होने से प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान ऐसे ही हालात बनते हैं, लेकिन स्थायी समाधान की बजाय केवल अस्थायी इंतजाम किए जाते हैं।
रामपुर खड्ड पर बना बैली ब्रिज लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। फिलहाल विभाग ने इस पुल को केवल छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए ही खोला हुआ है। ऐसे में भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा था, लेकिन बारिश के बाद वह रास्ता भी बह गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान निकालने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।